मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

दूल्हे ने पहले चेक पोस्ट पर करवाया कोरोना जांच, तब किया मंडप की ओर प्रस्थान, कहा- पहले सामाजिक जिम्मेदारी निभाना जरूरी

सुकमा/बस्तर: विवाह हर किसी व्यक्ति के लिए एक बेहद अहम पल होता है। विवाह का पवित्र बंधन एक स्त्री और पुरुष के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है जहां वे निजी बंधन में बंधकर एक नए जीवन की शुरुआत करते हैं। ह…

दूल्हे ने पहले चेक पोस्ट पर करवाया कोरोना जांच, तब किया मंडप की ओर प्रस्थान, कहा- पहले सामाजिक जिम्मेदारी निभाना जरूरी
दूल्हे ने पहले चेक पोस्ट पर करवाया कोरोना जांच, तब किया मंडप की ओर प्रस्थान, कहा- पहले सामाजिक जिम्मेदारी निभाना जरूरी | फ़ोटो: TVL News

सुकमा/बस्तर: विवाह हर किसी व्यक्ति के लिए एक बेहद अहम पल होता है। विवाह का पवित्र बंधन एक स्त्री और पुरुष के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है जहां वे निजी बंधन में बंधकर एक नए जीवन की शुरुआत करते हैं। हर युवक की ख्वाहिश होती है की अपने विवाह के दिन वो ढोल बाजे और ढेर सारे बारातियों के संग अपनी दुल्हन को ब्याहने जाए। किंतु अगर विवाह लॉकडाउन के दौरान करनी हो तो इसमें उतना उत्साह नहीं रह जाता। पर फिर भी कुछ युवक ऐसे होते है जो अपनी निजी जीवन से बढ़कर सामाजिक जीवन को महत्व देते है। शादी बारात के उत्साह से अधिक वे समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को मानते है।



 बस्तर जिले के ग्राम बोरपदर के निवासी चैन सिंह ठाकुर ने आज व्यक्तिगत तौर पर ही नही अपितु सामाजिक दृष्टिकोण से भी मिसाल कायम की है। दूल्हा बनकर अपनी दुल्हन को ब्याहने सुकमा जिले के ग्राम कुमाकोलेंग आ रहे चैन ने मंडप की ओर प्रस्थान करने से पहले अपना और अपने परिजनों सभी का कोरोना जांच करवाने को प्राथमिकता दी। शादी के पवित्र बंधन में बंधने से पहले उन्होंने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाई। 



उन्होंने कहा की पहले सामाजिक जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है, इस कठिन दौर में हमे जरूरत है की लापरवाही करके समाज के लिए उलझन या समस्या पैदा करने के बजाय अपनी जिम्मेदारी समझे और कोरोना जांच करवाए। शासन प्रशासन को कोरोना संक्रमण की रोकथाम में अपना योगदान दे। उन्होंने गांव जाने के पहले सुकमा जिले के तोंगपाल जांच नाके में स्वत: कोविड जांच कराया और साथ में सारे बारातियों को भी कोविड टेस्ट कराने को कहा।



निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर ने की दूल्हे की तारीफ: मौके पर पहुंचे कलेक्टर विनीत नंदनवार ने दूल्हे चैन सिंह ठाकुर की खूब प्रशंसा की। जिले में प्रभावशाली लॉकडाउन का जायजा लेने नंदनवार तोंगपाल जांच नाका का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कोविड जांच स्थल पर पहुँचे दुल्हे को कोविड टेस्ट कराते हुए देखकर प्रसन्नता जाहिर की। 




उन्होंने कहा की हमे ऐसे युवाओं की जरूरत है जो समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते है। कलेक्टर ने कहा कि सभी अगर इसी तरह जागरूक होकर अपनी जिम्मेदारी समझे तो कोरोना संक्रमण को जल्द से जल्द खत्म किया जा सकता है। आज चैन सिंह ठाकुर ने समाज को एक अनुकरणीय संदेश दिया है की अभी के इस विषम परिस्थिति में हमे चाहिए की हम पूरी तत्परता से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं और कोरोना के प्रति सजग, सचेत होकर संक्रमण की रोकथाम में शासन प्रशासन का सहयोग करें।









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।