मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Chhattisgarh Municipal Election Results 2021: सुकमा में 15 वार्डों में से 14 पर कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की; सारंगढ़ में भी 15 में से 11 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा

सुकमा: सुकमा जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन-2021 के तहत नगर पंचायत कोन्टा के सभी 15 वार्डों के आम निर्वाचन के लिए आज सुबह 9 बजे से मतगणना प्रारंभ हुई। इसके पूर्व मतगणना स्थल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद…

Chhattisgarh Municipal Election Results 2021: सुकमा में 15 वार्डों में से 14 पर कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की; सारंगढ़ में भी 15 में से 11 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा
Chhattisgarh Municipal Election Results 2021: सुकमा में 15 वार्डों में से 14 पर कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की; सारंगढ़ में भी 15 में से 11 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा | फ़ोटो: TVL News

 सुकमा:  सुकमा जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन-2021 के तहत नगर पंचायत कोन्टा के सभी 15 वार्डों के आम निर्वाचन के लिए आज सुबह 9 बजे से मतगणना प्रारंभ हुई। इसके पूर्व मतगणना स्थल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय  कोन्टा में प्रेक्षक सुरेश प्रसाद पैकरा, रिटर्निंग ऑफिसर श्री बनसिंह नेताम, अभ्यर्थियों, उनके गणना सहायकों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम खोला गया। हर वार्ड की गणना के लिए पृथक टेबल लगायी गयी। इस तरह कुल 15 टेबल लगायी गयी।



15 वार्डों में से 14 पर कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की

नगर पंचायत कोंटा आम निर्वाचन में कुल 15 वार्डों के लिए 32 प्रत्याशियों ने पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ा। जिसमे वार्ड क्रमांक 1 में राधिका कट्टम(कांग्रेस) 42 मत तथा वेंकटेश कट्टम(भाजपा) 36 मत, वार्ड क्रमांक 2 में पुल्ली अलवानी(कांग्रेस)50 मत तथा अनिल वेट्टी(भाजपा) 30 मत, वार्ड क्रमांक 3 में लछिन्दर(भाजपा) 28 मत, सुरज सेमल(कांग्रेस) 76 मत, वार्ड क्रमांक 4 में  जी.नागमणी(भाजपा)168 मत, समसुनिशा शेख(कांग्रेस) 184 मत, वार्ड क्रमांक 5 में बुधरी(कांग्रेस)71 मत, रामूलम्मा(भाजपा) 92 मत, वार्ड क्रमांक 6 में अंबाटी देवी(कांग्रेस) 232 मत, नीली सतीश(भाजपा) 55 मत, वार्ड क्रमांक 7 में मंजुला चतुर्वेदी(भाजपा) 101, बी.प्रियंका (कांग्रेस) 126 मत, वार्ड क्रमांक 8 में पी.दीपक कुमार(भाजपा) 70 मत, पी.रामबाबू पेद्दी (सीपीआई) 14 मत, सुरेश कुमार(कांग्रेस) 171 मत, वार्ड क्रमांक 9 में अन्नु(भाजपा) 43 मत , सेमल कुमारी(कांग्रेस) 58 मत, वार्ड क्रमांक 10 में  अशोक नाग(भाजपा) 49 मत, सेमल दीपक(सीपीआई) 3 मत, व्ही.विक्रम(कांग्रेस) 166 मत, वार्ड क्रमांक 11 में जी.साईं रेड्डी(भाजपा) 167, के सत्ती (कांग्रेस) 200 मत, वार्ड क्रमांक 12 में बाबूराव मड़कम(भाजपा) 51 मत, मौसम जया(कांग्रेस) 106 मत, वार्ड क्रमांक 13 में जाकिर हुसैन(कांग्रेस) 149 मत, पी. विजय(भाजपा) 105 मत, वार्ड क्रमांक 14 में गोलू पुल्ली(भाजपा) 98 मत, बी रामू(कांग्रेस) 101 मत और वार्ड क्रमांक 15 में अंजु गुप्ता (कांग्रेस) 129 मत, जैतुननिशा खान(भाजपा) 85 मत प्राप्त किए। इस प्रकार कुल 14 वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशियों तथा 1 वार्ड में भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की।



रायगढ़ के वार्ड 9 व 25 में इंडियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशियों की हुई जीत:

सारंगढ़ नगर पालिका परिषद में 11 कांग्रेस, 3 भारतीय जनता पार्टी एवं एक निर्दलीय की हुई जीत:

नगर पालिका परिषद सारंगढ़ के 15 वार्डों में हुए आम निर्वाचन व नगर पालिक निगम रायगढ़ के वार्ड क्रमांक 09 एवं 25 में हुए उप निर्वाचन के परिणामों की मतगणना पश्चात घोषणा हुई।



सारंगढ़ नगर पालिका परिषद के परिणाम

नगर पालिका परिषद सारंगढ़ अंतर्गत वार्ड क्रमांक-1 इंदिरा गांधी वार्ड में निर्दलीय कमलकांत निराला चाटु विजयी घोषित किए गए, उन्हें 617 मत प्राप्त हुए।  इस वार्ड से अन्य प्रत्याशियों में कांग्रेस से सरिता शाखाराम मल्होत्रा को 328, भारतीय जनता पार्टी से सविता अरविन्द हरिप्रिया को 68, निर्दलीय सीमा सुरेश रात्रे को 199 एवं निर्दलीय उषा अनंत को 13 मत प्राप्त हुए।



● वार्ड क्रमांक-2 पंडित जवाहर लाल नेहरू वार्ड से इंडियन नेशनल कांग्रेस से कमला किशोर निराला विजयी घोषित की गई, उन्हें 531 मत प्राप्त हुए। इस वार्ड से अन्य प्रत्याशियों में भारतीय जनता पार्टी से वंदना लहरे को 54 एवं निर्दलीय पूर्णिमा सम्मेलाल कुर्रे को 308 मत प्राप्त हुए।


● वार्ड क्रमांक-3 सुभाष चन्द्र बोस वार्ड में इंडियन नेशनल कांग्रेस से किरण नंदु मल्होत्रा विजयी घोषित हुए, उन्हें 715 मत प्राप्त हुए। इस वार्ड से अन्य प्रत्याशियों में भारतीय जनता पार्टी से राजेश जायसवाल को 574 मत प्राप्त हुए।


● वार्ड क्रमांक-4 चन्द्रशेखर आजाद वार्ड में भारतीय जनता पार्टी से मयूरेश केशरवानी बंटी विजयी घोषित हुए, उन्हें 591 मत प्राप्त हुए। इस वार्ड से अन्य प्रत्याशियों में इंडियन नेशनल कांग्रेस से ईश्वर देवांगन को 537 मत प्राप्त हुए। 


● वार्ड क्रमांक-5 अकबर गंज वार्ड में इंडियन नेशनल कांग्रेस से शांति लक्ष्मण मालाकार विजयी घोषित हुई, उन्हें 1488 मत प्राप्त हुए। इसी वार्ड में भारतीय जनता पार्टी से सत्या कहार को 632 मत मिले।



● वार्ड क्रमांक-6 डॉ.राधाकृष्णन वार्ड में इंडियन नेशनल कांग्रेस से रामप्रसाद यादव विजयी घोषित हुए, उन्हें 577 मत मिले। इस वार्ड से अन्य प्रत्याशियों में भारतीय जनता पार्टी से गणेश राम खर्रा को 265, निर्दलीय गेसदार महंत को 30 एवं निर्दलीय सविता सारथी को 68 मत प्राप्त हुए



● वार्ड क्रमांक-7 लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में इंडियन नेशनल कांग्रेस से सुनील यादव विजयी घोषित हुए, उन्हें 332 मत मिले। इस वार्ड से अन्य प्रत्याशियों में भारतीय जनता पार्टी से अजय गोपाल यादव को 192 एवं निर्दलीय त्रिलोचन सुनील यादव को 125 मत प्राप्त हुए।



● वार्ड क्रमांक-8 शहीद भगत सिंह वार्ड में इंडियन नेशनल कांग्रेस से शुभम बाजपेयी विजयी घोषित हुए, उन्हें 1038 मत मिले। इस वार्ड से अन्य प्रत्याशियों में भारतीय जनता पार्टी से मनोज कुमार जायसवाल को 620 मत मिले।


● वार्ड क्रमांक-9 स्वामी विवेकानंद वार्ड में भारतीय जनता पार्टी से अमित तिवारी रिंकु विजयी घोषित हुए, उन्हें 793 मत मिले। इसी वार्ड से इंडियन नेशनल कांग्रेस से प्रभा सूरज तिवारी को 595 मत मिले।


● वार्ड क्रमांक-10 मौलाना आजाद वार्ड में इंडियन नेशनल कांग्रेस से रामनाथ सिदार विजयी घोषित हुए, उन्हें 726 मत मिले। इसी वार्ड से भारतीय जनता पार्टी से संजय सोरेंग को 261 मत मिले।


● वार्ड क्रमांक-11 महात्मा गांधी वार्ड में इंडियन नेशनल कांग्रेस से सरिता शंकर चन्द्रा विजयी घोषित हुए, उन्हें 730 मत मिले। इसी वार्ड से भारतीय जनता पार्टी से नीलिमा सोना यादव-182 एवं निर्दलीय दंतेश्वरी विकास यादव को 250 मत मिले।


● वार्ड क्रमांक-12 डॉ.राजेन्द्र प्रसाद में वार्ड में इंडियन नेशनल कांग्रेस से गीता महेन्द्र थवाईत विजयी घोषित हुई, उन्हें 672 मत मिले। इसी वार्ड से भारतीय जनता पार्टी से कु.ज्योति धनुषधारी आदित्य को 550 मत मिले।



● वार्ड क्रमांक-13 सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड में भारतीय जनता पार्टी से सत्येन्द्र सिंह बरगाह (बाटा) विजयी घोषित हुए, उन्हें 1077 मत मिले। इसी वार्ड से इंडियन नेशनल कांग्रेस से अविनाश पुरी गोस्वामी-298, निर्दलीय चन्द्रभान तिवारी गुरूजी-15 एवं निर्दलीय जितेन्द्र जीतू गुप्ता को 67 मत मिले।


● वार्ड क्रमांक-14 डॉ.भीमराव अम्बेडकर वार्ड में इंडियन नेशनल कांग्रेस से संजीता सिंह सरिता विजयी घोषित हुई और उन्हें 534 मत मिले। भारतीय जनता पार्टी से निर्मला गोलू यादव को 447 मत मिले।



● वार्ड क्रमांक-15 डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड में इंडियन नेशनल कांग्रेस से श्रीमती सोनी अजय बंजारे विजयी घोषित हुई और उन्हें 723 मत मिले। इसी वार्ड में भारतीय जनता पार्टी से दुजबाई मनहर-60 तथा निर्दलीय तिलोत्मा चौहान को 65 मत मिले।




रायपुर  : नगरीय निकाय निर्वाचन-2021

रायपुर जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन-2021 के तहत नगर पालिक निगम, बीरगांव के 40 वार्डो के आम निर्वाचन एवं नगर पालिका परिषद् गोबरा-नवापारा के एक वार्ड क्रमांक 14 राधाकृष्ण वार्ड के उप निर्वाचन के मतगणना की घोषणा आज की गई।


मतगणना स्थल अडवानी ऑर्लिकॉन शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, बीरगांव में रिटर्निग ऑफिसर श्री बी. बी पंचभाई तथा शासकीय हरिहर उच्चतर माध्यामिक स्कूल के मतगणना केन्द्र में रिटर्निंग ऑफिसर गोबरा-नवापारा श्री निर्भय साहू ने मतगणना के उपरांत परिणाम घोषित किया और विजेता अभ्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। मतगणना केन्द्र बीरगांव में प्रेक्षक श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार भी उपस्थित थे।




नगर पालिक निगम, बीरगांव के 40 वार्डो में से इंडियन नेशनल कांग्रेस के 19 अभ्यर्थी, भारतीय जनता पार्टी के 10 अभ्यर्थी, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के 05 अभ्यर्थी तथा निर्दलीय अभ्यर्थी 06 विजेता घोषित किए गए है।इसी तरह नगर पालिका परिषद् गोबरा-नवापारा के वार्ड क्रमांक 14 राधाकृष्ण वार्ड से भारतीय जनता पाटी की अभ्यर्थी विजेता घोषित की गई है।



राजनांदगांव

 नगरीय निकाय आम एवं उप निर्वाचन के लिए आज सुबह 9 बजे से पटवारी प्रशिक्षण केन्द्र तहसील परिसर में मतगणना प्रारंभ हुई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने निर्वाचन के परिणामों की घोषणा की और उन्होंने विजयी प्रत्याशी चन्द्रकला देवांगन को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया। नगर पालिक निगम राजनांदगांव के वार्ड क्रमांक 17 से पार्षद निर्वाचन में इंडियन नेशनल कांग्रेस को 1720 और भारतीय जनता पार्टी को 1529 मत प्राप्त हुए। जिसमें इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्रत्याशी चन्द्रकला देवांगन 191 मतों से विजयी रही। कुल 5 राउंड में मतगणना की गई। मतगणना के लिए 2 टेबल लगाए गए थे।




नगर पालिका परिषद खैरागढ़ के वार्ड क्रमांक 1 से 20 के लिए मतगणना कार्य सुबह 9 बजे से शासकीय पॉलीटेक्नीक कालेज खैरागढ़ में प्रारंभ हुई। 



● नगर पालिका परिषद खैरागढ़ के वार्ड क्रमांक 1 महात्मा गांधी वार्ड पिपरिया में इंडियन नेशनल ??ांग्रेस को 461, भारतीय जनता पार्टी को 453

● वार्ड क्रमांक 2 रानी अवंतीबाई वार्ड में इंडियन नेशनल कांग्रेस को 356, भारतीय जनता पार्टी को 354, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) को 54

● वार्ड क्रमांक 3 गंजीपारा में इंडियन नेशनल कांग्रेस को 250, भारतीय जनता पार्टी को 240, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) को  31

● वार्ड क्रमांक 4 राजफैमली में इंडियन नेशनल कांग्रेस को 387, भारतीय जनता पार्टी को 386

● वार्ड क्रमांक 5 ठाकुरपारा में इंडियन नेशनल कांग्रेस को 286, भारतीय जनता पार्टी को 200

● वार्ड क्रमांक 6 बरेठपारा में भारतीय जनता पार्टी को 405, इंडियन नेशनल कांग्रेस को 136

● वार्ड क्रमांक 7 महावीर स्वामी में  भारतीय जनता पार्टी को 231, इंडियन नेशनल कांग्रेस को 171, निर्दलीय को 93

● वार्ड क्रमांक 8 तुरकारीपारा में  भारतीय जनता पार्टी को 377, इंडियन नेशनल कांग्रेस को 346

● वार्ड क्रमांक 9 इतवारी बाजार में इंडियन नेशनल कांग्रेस को 359, भारतीय जनता पार्टी को 355, निर्दलीय को 77

● वार्ड क्रमांक 10 गुरूघासीदास वार्ड में भारतीय जनता पार्टी को 414, इंडियन नेशनल कांग्रेस को 318

● वार्ड क्रमांक 11 शीतला मंदिर वार्ड किल्लापारा/धरमपुरा में भारतीय जनता पार्टी को 539, इंडियन नेशनल कांग्रेस को 308, निर्दलीय को 75, आप पार्टी को 10

● वार्ड क्रमांक 12 अमलीपारा वार्ड में इंडियन नेशनल कांग्रेस को 533 भारतीय जनता पार्टी को 320

● वार्ड क्रमांक 13 दीनदयाल उपाध्याय में इंडियन नेशनल कांग्रेस को 244, भारतीय जनता पार्टी को 239, निर्दलीय को 2

वार्ड क्रमांक 14 संत रविदास वार्ड में  भारतीय जनता पार्टी को 422, इंडियन नेशनल कांग्रेस को 167

● वार्ड क्रमांक 15 सुभाषचंद्र वार्ड में इंडियन नेशनल कांग्रेस को 511, भारतीय जनता पार्टी को 263, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) को 10, 

● वार्ड क्रमांक 16 शहीद निकेश यादव वार्ड में भारतीय जनता पार्टी को 433, इंडियन नेशनल कांग्रेस को 261, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) को 12, 

● वार्ड क्रमांक 17 दाऊचौरा वार्ड में भारतीय जनता पार्टी को 249, इंडियन नेशनल कांग्रेस को 186, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) को 7, शिवसेना को 14, निर्दलीय को 179

● वार्ड क्रमांक 18 डॉ. भीमराव आम्बेडकर वार्ड में इंडियन नेशनल कांग्रेस को 405, भारतीय जनता पार्टी को 375

वार्ड क्रमांक 19 गोकुल नगर वार्ड टिकरापारा में भारतीय जनता पार्टी को 424, इंडियन नेशनल कांग्रेस को 213, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) को 22, निर्दलीय 83

● वार्ड क्रमांक 20 सिविल लाईन वार्ड में इंडियन नेशनल कांग्रेस को 222, भारतीय जनता पार्टी को 179, बहुजन समाज पार्टी को 195 मत मिले।     





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।