सुल्तानपुर: जिले का मान बढा रहे आर्टिस्ट चन्द्रपाल राजभर को 75वाँ आजादी अमृत महोत्सव एंव 3 जनवरी सावित्रीबाई फुले जयन्ती के शुभ अवसर पर सावित्रीबाई फुले सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया |यह सम्मान पत्र देश की बेहतरी एंव जन जागृति के लिये कार्य कर रहे समाजसेवियों,शिक्षकों,लेखकों,कवियों,एंव शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यकर रहे शिक्षको,चित्रकारों,को प्रदान किया गया|
ऐसे में जनपद सुल्तानपुर निवासी को प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की जयन्ती के अवसर पर बालिका शिक्षा, मिशन शाक्ति,बेटी बचाओ बेटी पढाओ के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिये आर्टिस्ट चन्द्रपाल राजभर को सावित्रीबाई फुले सम्मान से सम्मानित किया गया| यह सम्मान पत्र शान्ति फाउन्डेशन गोण्डा के संयोजक सुनील कुमार आनन्द, प्रबन्धक/संस्थापक ग्रीट गोण्डा के राम मनोहर मौर्य,राज्यपाल ऐवार्डी शिक्षिका रायपुर छत्तीसगढ की सुचिता शाहू, शान्ति फाउन्डेशन गोण्डा अध्यक्षा पिंकी देवी जी के द्वारा संयुक्त रूप से हुये आनलाईन गूगलमीट के माध्यम से सेमिनार में प्रदान किया गया|
आप को बताते चलें कि चन्द्रपाल राजभर सतत जनपद और देश की जागृति बढाने के लिये चित्रकारिता के माध्यम से कार्य करते आ रहे है आगर इसी तरह देश का युवा निःस्वार्थ भाव से शिक्षा,सेवा,जनजागृति का कार्य करने की ठान ले तो देश एक अलग ही प्रकार की प्रगति में दिखेगा