मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

कानपुर: रोटोमैक ग्रुप के प्रमोटर विक्रम कोठारी की मौत

कानपुर के उद्योगपति विक्रम कोठारी का निधन हो गया। रोटोमैक ग्रुप के प्रमोटर विक्रम कोठारी का मंगलवार सुबह बाथरूम में फिसलने के बाद सिर पर गहरी चोट लगने के बाद निधन हो गया। जिस वक्त हादसा हुआ उस समय वि…

कानपुर: रोटोमैक ग्रुप के प्रमोटर विक्रम कोठारी की मौत
कानपुर: रोटोमैक ग्रुप के प्रमोटर विक्रम कोठारी की मौत | फ़ोटो: TVL News

कानपुर के उद्योगपति विक्रम कोठारी का निधन हो गया। रोटोमैक ग्रुप के प्रमोटर विक्रम कोठारी का मंगलवार सुबह बाथरूम में फिसलने के बाद सिर पर गहरी चोट लगने के बाद निधन हो गया। जिस वक्त हादसा हुआ उस समय विक्रम कोठारी घर पर अकेले थे। उनकी पत्नी लखनऊ में बेटे के साथ थीं। 



कोठारी काफी समय से बीमार थे। रोटोमैक ग्रुप के मालिक विक्रम कोठारी काफी दिनों से अस्वस्थ्य होने की वजह से जमानत पर थे। विक्रम कोठारी 7800 करोड़ के लोन डिफाल्टर थे।विक्रम कोठारी का एक बेटा और तीन बेटियां हैं। 




विक्रम कोठारी कई हजार करोड़ के बैंक फ्राड के आरोपी थे। दो साल जेल में रहने के बाद बीमार होने की वजह से जमानत पर बाहर थे। उनका बेटा राहुल कोठारी अभी भी जेल में है।



विक्रम कोठारी 90 के दशक में पेन किंग के नाम से कारोबार जगत में मशहूर थे। 38 देशों में रोटोमेक पेन का कारोबार उन्होंने फैलाया। उनके ब्रांड के दबदबे का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सुपर स्टार सलमान खान और रवीना टंडन रोटोमैक के ब्रांड एम्बेस्डर थे।उनकी पेन कंपनी के विज्ञापन की ये लाइनें शायद आज भी लोगों के जेहन में बसी हैं... रोटोमैक लिखते-लिखते लव हो जाए।  दिग्गज अंतर्राष्ट्रीय पेन कंपनियों को उन्होंने बाहर का रास्ता दिखा दिया। इसके बाद वह 7800 करोड़ के बैंक डिफॉल्टर घोषित हो गए।


कौन हैं विक्रम कोठारी?
विक्रम कोठारी जाने-माने दिवंगत उद्योगपति एमएम कोठारी (मनसुख लाल महादेव भाई कोठारी) के बेटे हैं। एमएम कोठारी का जन्म कानपुर के छोटे से गांव निराली में हुआ था। वह 8 भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। प्राइवेट नौकरी से करियर की शुरुआत की। धीरे-धीरे करके उन्होंने स्कूल समेत कई संस्थानों की शुरुआत की। पान पराग और रोटोमैक की नींव रखी। एमएम कोठारी के निधन के बाद उनकी विरासत दो बेटे विक्रम और दीपक के हाथ में आ गई थी। विक्रम ने रोटोमैक संभाला और दीपक ने पान मसाले के बिजनेस को आगे बढ़ाया।




4 साल पहले बैंक फ्रॉड में फंसे थे विक्रम
साल 2017 में विक्रम कोठारी पर 3,695 करोड़ के बैंक फ्रॉड के आरोप लगे थे। तब उन्हें और उनके बेटे राहुल को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया था। इससे पहले इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कंपनी के 14 बैंक अकाउंट अटैच कर दिए थे। यह कार्रवाई बैंक ऑफ बड़ौदा की शिकायत पर की गई थी। सीबीआई ने 19 फरवरी 2017 को कोठारी के कानपुर स्थित घर समेत कुल 3 ठिकानों पर छापा भी मारा था।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।