मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

UPSC Final Result 2019: सुल्तानपुर की प्रतिभा वर्मा ने लड़कियों में प्राप्त किया पहला स्थान, ऑल इंडिया रैंक 3

नई दिल्ली: UPSC Civil Services Result 2019 Declared: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा 2019 का परिणाम घोषित कर दिया है| UPSC-2019 की परीक्षा में प्रदीप सिंह ने टॉप किया है| महिला उम्मीदवारो…

UPSC Final Result 2019: सुल्तानपुर की प्रतिभा वर्मा ने लड़कियों में प्राप्त किया पहला स्थान, ऑल इंडिया रैंक 3
UPSC Final Result 2019: सुल्तानपुर की प्रतिभा वर्मा ने लड़कियों में प्राप्त किया पहला स्थान, ऑल इंडिया रैंक 3 | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: UPSC Civil Services Result 2019 Declared: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा 2019 का परिणाम घोषित कर दिया है| UPSC-2019 की परीक्षा में प्रदीप सिंह ने टॉप किया है| महिला उम्मीदवारों में प्रतिभा वर्मा ने पहले स्थान पर अपनी जगह बनाई है|दूसरे स्थान पर जतिन किशोर और तीसरे स्थान पर प्रतिभा वर्मा रही हैं।




संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2019 का फाइनल रिजल्ट जारी किया है। परीक्षा में यूपी के सुल्तानपुर की प्रतिभा वर्मा ने लड़कियों में पहला स्थान प्राप्त किया है। प्रतिभा वर्मा की ऑल इंडिया रैंक 3 है। प्रतिभा बघराजपुर निवासी प्रधानाध्यापिका उषा वर्मा की पुत्री हैं।




प्रतिभा वर्मा नवोदय विद्यालय गौरीगंज से हाईस्कूल में प्रदेश में तीसरी रैंक हासिल की थी। शहर स्थित केएनआइसी की छात्रा के रूप में 2010 में 12वीं में टॉप किया। उसी साल दिल्ली आइआइटी में फिजिक्स इंजीनियरिग में दाखिल मिल गया। बीटेक करने के बाद डेढ़ साल नौकरी की, इस्तीफा दे दिया। एक साल तैयारी की। प्रतिभा के यूपीएससी में चयन पर एसडीओ ओपी वर्मा, राज बहादुर वर्मा, प्रमोद, रनबहादुर अभिषेक आदि को गर्व है। बड़ी बहन प्रियंका भी मौलाना मेडिकल कालेज आजाद मेडिकल कालेज दिल्ली से मेडिसिन में एमडी कर रही है।





UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2019 में लड़कियों में पहला स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभा ने कहा कि,''स्टूडेंट्स को ऑनलाइन बहुत सारा मैटेरियल मिलता है, ऑनलाइन एजुकेशन आजकल तैयारी का बहुत बड़ा माध्यम बन गया है। न सिर्फ शहरों में बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी ऑनलाइन एजुकेशन से अवसर बहुत बढ़ गए हैं| 










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।