मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गुजरात: सूरत में फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को ट्रक ने कुचला, 15 की मौत, तीन की हालत गंभीर, PM ने जताया दुख

सूरत: गुजरात में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया है। सूरत के कोसांबा गांव के कीम रोड पर एक ट्रक ने फुटपाथ पर सो रहे 18 लोगों को कुचल दिया। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है। जबकि तीन की हालत गं…

गुजरात: सूरत में फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को ट्रक ने कुचला, 15 की मौत, तीन की हालत गंभीर, PM ने जताया दुख
गुजरात: सूरत में फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को ट्रक ने कुचला, 15 की मौत, तीन की हालत गंभीर, PM ने जताया दुख | फ़ोटो: TVL News

सूरत: गुजरात में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया है। सूरत के कोसांबा गांव के कीम रोड पर एक ट्रक ने फुटपाथ पर सो रहे 18 लोगों को कुचल दिया। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है। जबकि तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि मरने वाले सभी मजदूर राजस्थान के रहने वाले हैं।  यह सड़क दुर्घटना मंगलवार को तड़के सुबह सूरत से करीब 60 किलोमीटर दूर कोसांबा गांव के नजदीक हुई|




घायल मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार ये घटना सूरत किम-मांडवी रोड पर रात के 12 बजे के करीब घटित हुई। यहां एक बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे सो रहे मजदूरों को कुचल दिया।सूरत पुलिस ने कहा कि 12 मजूदरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आठ घायलों में से तीन की अस्पताल में इलाज के दौरान जान चली गई| अब तक कुल 15 मजदूरों की मौत हुई| पुलिस का कहना है कि सभी मृतक मजदूर हैं, जो राजस्थान के रहने वाले थे|




दरअसल, तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक चालक ने ओवरटेक करने की कोशिश में गन्ने से लदे ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। टक्कर के कारण ट्रक चालक ने स्टियरिंग पर से अपना नियंत्रण खो दिया और यह फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों पर पलट गया। हादसे में 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच की हालत गंभीर है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में एक छह महीने की बच्ची को बचाया गया है लेकिन उसके माता-पिता की मौत हो गई है। सभी मृतक राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ के मूल निवासी हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूरत में ट्रक हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की मौत पर दुख जताया। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।पीएम मोदी ने कहा कि सूरत में दुर्घटना की वजह से लोगों की जान जाना दुखद है| मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं|  घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करता हूं| 




प्रधानमंत्री ने लिखा, 'सूरत में एक ट्रक दुर्घटना के कारण लोगों की मौत होने से दुखी हूं। मेरी सांत्वना शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। प्रार्थना है कि घायल जल्द से जल्द ठीक हों।' साथ ही उन्होंने घोषणा की कि हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।




राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घटना पर शोक जताते हुए लिखा, राजस्थान के बांसवाड़ा के कई मजदूरों की मौत के बारे में जानकर दुख हुआ। ये सभी सूरत में सड़क के पास सो रहे थे और एक ट्रक की चपेट में आ गए। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं और मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।'


राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि,''राजस्थान सरकार सूरत हादसे में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये का मुआवजा देगी|वहीं गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने घोषणा की है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।