मुख्य सामग्री पर जाएँ
19 सितंबर 2026

IND vs AUS 4th Test: ब्रिस्बेन में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से पीटा, सीरीज पर 2-1 से कब्जा

ब्रिस्बेन: ब्रिस्बेन में खेले गए चौथे टेस्ट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से धूल चटाते हुए टेस्ट सीरीज 2-1 से जीत ली है| ब्रिस्बेन में 33 साल से ऑस्ट्रेलिया नहीं हारा था| ब्रिस्बेन में खेले गए च…

IND vs AUS 4th Test: ब्रिस्बेन में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से पीटा, सीरीज पर 2-1 से कब्जा
IND vs AUS 4th Test: ब्रिस्बेन में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से पीटा, सीरीज पर 2-1 से कब्जा | फ़ोटो: TVL News

ब्रिस्बेन:  ब्रिस्बेन में खेले गए चौथे टेस्ट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से धूल चटाते हुए टेस्ट सीरीज 2-1 से जीत ली है| ब्रिस्बेन में 33 साल से ऑस्ट्रेलिया नहीं हारा था| ब्रिस्बेन में खेले गए चौथे और अंतिम टेस्ट मैच को जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 328 रन का लक्ष्य रखा था।  भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चौथे टेस्ट मैच में विकेट 3 से हरा दिया|




चेतेश्वर पुजारा 56 रन और मयंक अग्रवाल 9 रन बनाकर आउट हुए लेकिन दूसरे छोर से ऋषभ पंत ने आक्रमक बल्लेबाजी जारी रखी, पंत ने अपने टेस्ट करियर का चौथा अर्धशतक जमा दिया है| भारत की ओर से ऋषभ पंत ने कमाल करते हुए 89 रन की पारी खेली| भारत की इस ऐतिहासिक जीत में पंत और शुबमन गिल हीरो साबित हुए| गिल ने जहां 91 रन बनाए तो वहीं पंत ने तेजी से रन बनाकर भारत को गाबा के मैदान पर पहली जीत दिलाई|




भारत ने 328 रन का लक्ष्य का पीछा करते हुए आस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के पांचवें और आखिरी दिन मंगलवार को सटीक शुरूआत की है| गिल ने एक छोर संभाले रखने के साथ 91 रन की पारी खेली, गिल को नाथन लियोन ने स्लिप में कैच कराकर पवेलियन भेजा|गिल के रूप में भारत को दूसरा झटका लगा है|



भारत का तीसरा विकेट 167 रन के स्कोर पर गिरा, रहाणे ने अपनी 24 रन की पारी में 22 गेंद का सामना किया| कप्तान रहाणे ने 24 रन बनाए और पैट कमिंस की गेंद पर विकेटकीपर के द्वारा कैच कर लिए गए| चेतेश्वर पुजारा 56 रन और मयंक अग्रवाल 9 रन बनाकर आउट हुए| भारत को मयंक अग्रवाल को रूप में 5वां झटका लगा है|




भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में 294 रनों पर ऑल आउट कर दिया था|टीम इंडिया को ये टेस्ट मैच और सीरीज जीत के लिए 328 रनों का टारगेट मिला| भारत की पहली पारी 336 रनों पर सिमट गई थी|भारत पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के 369 रनों के स्कोर से 33 रन दूर रहा गया था| ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 33 रनों की बढ़त हासिल थी|





भारत को पहला झटका 9वें ओवर में ही रोहित के रूप में लग गया| रोहित 21 गेंदो में सात रन बनाकर आउट हुए|उन्हें पैट कमिंस ने विकेट के पीछे पेन के हाथों कैच आउट कराया| इसके बाद गिल और पुजारा ने दूसरे विकेट के लिए 114 रनों की साझेदारी की|गिल 91 रन बनाकर नाथन ल्योन का शिकार बने| गिल के आउट होने के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे भी सिर्फ 24 रन बनाकर चलते बने| उन्हें पैट कमिंस ने पवेलियन भेजा|



इसके बाद पंत और पुजारा ने कमाल की बल्लेबाज़ी की|दोनों ने चौथे विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी कर, भारत की जीत सुनिश्चित कर दी|लेकिन अंत में डेब्यू मैन वॉशिंगटन सुंदर ने भी पंत का खूब साथ दिया. सुंदर ने 29 गेंदो में दो चौको और एक छक्के की बदौलत 22 रन बनाए|इन दोनों ने छठे विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी की|




वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने कमाल की गेंदबाजी की| उन्होंने 24 ओवर में 10 मेडन के साथ सिर्फ 55 रन देकर चार अहम विकेट झटके| इसके अलावा अपना 100वां टेस्ट खेल रहे नाथन ल्योन को दो सफलता मिलीं|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।