मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

Telangana Assembly Polls 2023: कांग्रेस ने जारी की 45 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, जुबली हिल्स से चुनाव लड़ेंगे पूर्व सांसद मोहम्मद अजहरुद्दीन

Telangana Assembly Elections 2023: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने शुक्रवार देर शाम आगामी तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए 45 उम्मीदवारों की दूसरीसूची जारी की। क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व तेलंगाना प्रदे…

Telangana Assembly Polls 2023: कांग्रेस ने जारी की 45 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, जुबली हिल्स से चुनाव लड़ेंगे पूर्व सांसद मोहम्मद अजहरुद्दीन
Telangana Assembly Polls 2023: कांग्रेस ने जारी की 45 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, जुबली हिल्स से चुनाव लड़ेंगे पूर्व सांसद मोहम्मद अजहरुद्दीन | फ़ोटो: TVL News

Telangana Assembly Elections 2023: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने शुक्रवार देर शाम आगामी तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए 45 उम्मीदवारों की दूसरीसूची जारी की। क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष मोहम्मद अज़हरुद्दीन  हैदराबाद शहर के जुबली हिल्स सीट से  चुनाव लड़ेंगे|



पूर्व सांसद मधु गौड़ यास्खी को लाल बहादुर नगर से और पूर्व सांसद मोहम्मद अज़हरुद्दीन को जुबली हिल्स से मैदान में उतारा गया है। पोन्नम प्रभाकर को हुसनाबाद से, कंडी श्रीनिवास रेड्डी को आदिलाबाद से, तुमला नागेश्वर राव को खम्मम से और के राज गोपाल रेड्डी को मुनुगोडे से टिकट दिया गया|



मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के सामने सिद्दीपेट सीट से पूजाला हरीकृष्णा को मैदान में उतारा गया। मुरली नाइक को महबूबाबाद और रॉबिन रेड्डी को अंबरपेट से उम्मीदवार बनाया गया। 



कांग्रेस ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए अब तक कुल 100 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी | पहली सूची में 55 और दूसरी सूची में 45 उम्मीदवारों के नाम थे| राज्य में 119 विधानसभा क्षेत्र हैं|




 तेलंगाना में 119 विधानसभा सीटों के लिए 30 नवंबर को एक ही चरण में वोटिंग होगी। वहीं, विधानसभा चुनाव के परिणाम को 3 दिसंबर को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान व मिजोरम के साथ जारी किया जाएगा। 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 अक्टूबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।