मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

रोजगार केवल केसीआर के परिवार के सदस्यों को मिला.....उनके परिवार के एक-एक सदस्यों को मंत्री बनाया गया: प्रियंका गांधी

हैदराबाद (तेलंगाना): 30 नवंबर को होने वाले तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आनंद बाग चौरास्ता से मल्काजगिरी चौरास्ता तक रोड शो किया।कांग्…

रोजगार केवल केसीआर के परिवार के सदस्यों को मिला.....उनके परिवार के एक-एक सदस्यों को मंत्री बनाया गया: प्रियंका गांधी
रोजगार केवल केसीआर के परिवार के सदस्यों को मिला.....उनके परिवार के एक-एक सदस्यों को मंत्री बनाया गया: प्रियंका गांधी | फ़ोटो: TVL News

हैदराबाद (तेलंगाना): 30 नवंबर को होने वाले तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आनंद बाग चौरास्ता से मल्काजगिरी चौरास्ता तक रोड शो किया।



कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, "10 साल से केसीआर और बीआरएस की सरकार है क्या आपको रोजगार दिया? महिलाओं आपको क्या दिया ? रोजगार केसीआर के परिवार के सदस्यों को मिला। उनके परिवार के एक-एक सदस्यों को मंत्री बनाया गया..."



प्रियंका गांधी ने कहा, "तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार बनने पर हम आपको 6 गारंटी देंगे। हम यहां एक ऐसी सरकार बनाएंगे जो ईमानदार और कर्मठ होगी, जिस पर हमें और आपको गर्व होगा। 




प्रियंका गांधी ने कहा, "आपके वोट से आपका भविष्य बनने वाला है। इसलिए यह आपकी जिम्मेदारी है कि अपने और अपने बच्चों के भविष्य के प्रति सोच-समझकर वोट डालें। कांग्रेस को अपना वोट दीजिए, ताकि हम आपको बता सकें कि असली सरकार कैसे चलती है। 



 तेलंगाना की जनता के साथ मेरा राजनीतिक नहीं पारिवारिक रिश्ता: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "आपसे मेरा रिश्ता राजनीतिक नहीं, बल्कि पारिवारिक रिश्ता है... हम भारत जोड़ो यात्रा में कन्याकुमारी से कश्मीर तक चले...यात्रा में हमने सिर्फ एक बात बोली कि हमें नफरत या हिंसा वाला भारत नहीं चाहिए... हमें मोहब्बत का हिंदुस्तान चाहिए और इसे हम लेकर रहेंगे"



राहुल गांधी ने कहा, "तेलंगाना के लिए मैं और मेरी बहन दिल्ली में सिपाही हैं।  आपको कोई भी जरूरत पड़े तो मुझे और मेरी बहन को आदेश दीजिए, हम हाजिर हो जाएंगे। तेलंगाना की जनता के लिए हम जो भी कर सकते हैं, हम करेंगे। ऐसा इसलिए...  क्योंकि जब इंदिरा गांधी जी को जरूरत पड़ी थी तो तेलंगाना की जनता ने उनका साथ दिया था, उनकी मदद की थी।  यह हम कभी नहीं भूल सकते। 








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 नवंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।