मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

उत्तराखंड सुरंग हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन का अंतिम दौर जारी, जल्द बाहर आ जाएंगे सुरंग के अंदर फंसे 41 मजदूर; चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर हेलीकॉप्टर मौजूद

उत्तरकाशी टनल हादसा: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बन रही सिलक्यारा सुरंग के अंदर 17-18 दिनों से 41 जिंदगियां मदद के इंतजार में हैं| उत्तरकाशी के सिल्कयारा सुरंग के अंदर फंसे 41 श्रमिकों को बचाने के लिए…

उत्तराखंड सुरंग हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन का अंतिम दौर जारी, जल्द बाहर आ जाएंगे सुरंग के अंदर फंसे 41 मजदूर; चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर हेलीकॉप्टर मौजूद
उत्तराखंड सुरंग हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन का अंतिम दौर जारी, जल्द बाहर आ जाएंगे सुरंग के अंदर फंसे 41 मजदूर; चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर हेलीकॉप्टर मौजूद | फ़ोटो: TVL News

 उत्तरकाशी टनल हादसा: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बन रही सिलक्यारा सुरंग के अंदर 17-18 दिनों से 41 जिंदगियां मदद के इंतजार में हैं|  उत्तरकाशी के सिल्कयारा सुरंग के अंदर फंसे 41 श्रमिकों को बचाने के लिए बचाव अभियान चल रहे ।बचाव अभियान को देखते हुए सुरंग के अंदर अस्थायी चिकित्सा सुविधा का विस्तार किया गया है। फंसे हुए मजदूरों को निकालने के बाद यहां स्वास्थ्य प्ररीक्षण किया जाएगा। किसी भी तरह की दिक्कत होने पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से 8 बेड की व्यवस्था की गई है और डॉक्टरों व विशेषज्ञों की टीम तैनात की गई है। 



सिल्क्यारा सुरंग से श्रमिकों को निकालने के बाद रेस्क्यू करने के लिए चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर चिनूक हेलीकॉप्टर अभी से मौजूद है ।41 श्रमिकों के इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में तैयारियां भी पूरी हो गई हैं।




उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट किया कि सुरंग के अंदर पाइप डालने का काम पूरा हो गया है और जल्द ही सभी मजदूरों को बाहर निकाल लिया जाएगा। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि,'' सुरंग के अंदर पाइप डालने का काम पूरा हो गया है और जल्द ही सभी मजदूरों को बचा लिया जाएगा।




अब 58 मीटर तक ड्रिलिंग हो गई है..: सैयद अता हसनैन

 एनडीएमए के सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने कहा, " अब 58 मीटर तक ड्रिलिंग हो गई है...रातभर काम किया गया है, हमारी टीम बहुत ही मुश्किल काम कर रही है। 58 मीटर तक जाना ये अभूतपूर्व उपलब्धि है...अभी 2 मीटर और जाना है तब हम कह सकते हैं कि हम आर पार हो गए हैं..सभी सुरक्षा एहतियात बरते गए हैं।"



पूरी निकासी में 3-4 घंटे लगने की उम्मीद

हसनैन ने कहा, "NDRF का इसमें बहुत महत्वपूर्ण रोल है 3 टीम सुरंग के अंदर जाएगी।SDRF, NDRF को अंदर सहयोग देगी। साथ ही पैरामेडिक्स भी सुरंग के अंदर जाएंगे। अनुमान है कि 41 लोगों में से प्रत्येक को निकालने में 3-5 मिनट का समय लगेगा। पूरी निकासी में 3-4 घंटे लगने की उम्मीद है। "



चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर चिनूक हेलीकॉप्टर मौजूद: हसनैन

हसनैन ने कहा, " चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर चिनूक हेलीकॉप्टर मौजूद है...चिनूक हेलीकॉप्टर के उड़ान भरने का आखिरी समय शाम 4:30 बजे है। हम इसे रात के वक्त नहीं उड़ाएंगे। देरी होने के कारण मजदूरों को अगली सुबह लाया जाएगा।... वहां पर जिला अस्पताल में 30 बेड की सुविधा तथा 10 बेड की सुविधा भी साइट पर तैयार है। चिनूक रात में उड़ान भर सकता है लेकिन मौसम इसके लिए अनुकूल नहीं है और ऐसी कोई तात्कालिकता नहीं है। यदि अत्यावश्यकता हो तो श्रमिकों को 1 या 2 एम्बुलेंस में ऋषिकेश लाया जा सकता है..."




भगवान की कृपा से सब सकुशल निकलेंगे:धर्मवीर प्रजापति

उत्तरकाशी बचाव अभियान पर उत्तर प्रदेश के मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा, "हमारी संवेदना उनके साथ हैं निश्चित रूप से केंद्र की सरकार गंभीर है मजदूरों को निकालने का प्रयास सरकार द्वारा किया जा रहा है। मजदूरों और उनके परिवार की हमें चिंता है। भगवान की कृपा से सब सकुशल निकलेंगे।"



उम्मीद है कि इस घटना के बाद सरकार ध्यान देगी: अखिलेश यादव

उत्तरकाशी बचाव अभियान पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "जो खबरें आ रही हैं उससे उम्मीद है कि मजदूर बच जाएंगे, उनकी जान बचनी ज़रूरी है... लेकिन चिंता का सवाल है कि लगातार उत्तराखंड से इस तरह की खबरें आती हैं... वहां जो बड़े-बड़े प्रोजेक्ट चल रहे हैं उन पर कई लोगों ने सवाल खड़े किए हैं... मुझे उम्मीद है कि इस घटना के बाद सरकार इस पर ध्यान देगी।"






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 नवंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।