मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

राहुल गांधी ने तेलंगाना में कांग्रेस की 'बस विजयभेरी यात्रा' का किया शुभारंभ: तेलंगाना आंदोलन के शहीदों के परिवार को एक सरकारी नौकरी, शहीदों के माता-पिता या पत्नी को 25 हजार पेंशन

मुलुगु (तेलंगाना):Telangana Assembly Elections 2023: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कांग्रेस की 'बस विजयभेरी यात्रा' का शुभारंभ किया। इससे पहले कांग्रेस सांसद राहुल ग…

राहुल गांधी ने तेलंगाना में कांग्रेस की 'बस विजयभेरी यात्रा' का किया शुभारंभ: तेलंगाना आंदोलन के शहीदों के परिवार को एक सरकारी नौकरी, शहीदों के माता-पिता या पत्नी को 25 हजार पेंशन
राहुल गांधी ने तेलंगाना में कांग्रेस की 'बस विजयभेरी यात्रा' का किया शुभारंभ: तेलंगाना आंदोलन के शहीदों के परिवार को एक सरकारी नौकरी, शहीदों के माता-पिता या पत्नी को 25 हजार पेंशन | फ़ोटो: TVL News

मुलुगु (तेलंगाना):Telangana Assembly Elections 2023: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कांग्रेस की 'बस विजयभेरी यात्रा' का शुभारंभ किया। इससे पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और AICC महासचिव प्रियंका गांधी मुलुगु जिले के रामप्पा मंदिर पहुंचे। कांग्रेस ने ट्वीट किया,''कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने तेलंगाना के मुलुगु में स्थित विश्व प्रसिद्ध रामप्पा मंदिर में दर्शन और पूजन कर देश की सुख-शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।



इसके बाद, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कांग्रेस की 'बस विजयभेरी यात्रा' का शुभारंभ किया। AICC महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, "यह कांग्रेस पार्टी का उसूल है कि सामाजिक न्याय होना चाहिए और सभी एक साथ आगे बढ़ें... जब कांग्रेस ने देखा कि यह(तेलंगाना प्रदेश की स्थापना) आपका सपना था और आप इसके लिए लड़ रहे थे, तो पार्टी ने समझा और तेलंगाना प्रदेश बनाने का निर्णय लिया गया..."


तेलंगाना की धरती 'न्यायप्रिय और वीरों' की धरती है: प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने कहा, "तेलंगाना की धरती न्यायप्रिय और वीरों की धरती है। यहां के योद्धाओं ने आपके लिए एक बहुत बड़ा सपना देखा था, जो विकास, रोजगार और सामाजिक न्याय से जुड़ा था। आपने इस सपने के लिए BRS पर भरोसा किया। आपको विश्वास था कि यहां आपको रोजगार, एक मजबूत भविष्य और सामाजिक समानता मिलेगी, जिससे आपका विकास हो पाए। आपको उम्मीद थी कि- किसानों को मजबूत बनाया जाएगा, आत्महत्या बंद होगी, बच्चों का भविष्य अच्छा होगा और नौकरी कर आप अपने परिवार को खुश रख सकेंगे।



 AICC महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, ''कांग्रेस की सरकार लोगों की सरकार थी और आपको मजबूत करने के लिए बनाई गई थी... हमने तेलंगाना के लिए एक विजन और रोडमैप बनाया है... जो गारंटी दी है उसका काम हमने अभी से शुरू कर दिया है..."



तेलंगाना में युवाओं के लिए कांग्रेस की गारंटी

-तेलंगाना आंदोलन के शहीदों के परिवार को एक सरकारी नौकरी देंगे

-तेलंगाना आंदोलन के शहीदों के माता-पिता या पत्नी को 25 हजार रुपए मासिक पेंशन

-एक साल के अंदर 2 लाख खाली सरकारी पदों को भरा जाएगा

-बेरोजगार युवाओं को हर महीने 4 हजार रुपए भत्ताखाड़ी देशों में काम करने के लिए जाने वालों के लिए 'गल्फ सेल' बनाया जाएगा




 कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "आमतौर पर राजनीतिक पार्टियां वैसे वादे नहीं करती हैं, जिससे उनका नुकसान हो लेकिन हमने इसके बारे में नहीं सोचा... आपके मुख्यमंत्री ने भी वादे किये.... उन्होंने कहा था कि वह हर परिवार को 3 एकड़ जमीन देंगे, मुख्यमंत्री ने क्या आपको जमीन दी? उन्होंने रोजगार का वादा किया, क्या रोजगार मिला?... उन्होंने कहा था कि 1 लाख तक का कर्ज़ा माफ करेंगे, किसका कर्ज़ा माफ किया?... दूसरी ओर हम जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं..."



राहुल गांधी ने कहा, "आपके मुख्यमंत्री KCR ने आपसे वादे किए थे- 

•  दलितों और आदिवासियों को जमीन देने का वादा किया था, क्या उन्होंने आपको जमीन दी? 

•  क्या उन्होंने आपको रोजगार दिया? 

•  KCR ने भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चलाने की बात कही थी- क्या ऐसा हुआ?

 •  कलेश्वरम प्रोजेक्ट में KCR ने आपसे 1 लाख करोड़ रुपए लिए 

•  धरणी पोर्टल स्कैम में आपसे आपकी जमीन छीन ली 

 •  KCR ने घर बनाने का वादा किया था, कितने लोगों के लिए उन्होंने घर बनवाए? 

•  KCR ने किसका कर्ज माफ किया?










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 अक्टूबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।