मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

ज़ुल्म करने वाले याद रखें, नाइंसाफ़ी के ख़िलाफ़..': फेक बर्थ सर्टिफिकेट केस में आजम, उनकी पत्नी और बेटे को 7 साल की सजा सुनाए जाने पर अखिलेश

रामपुर: उत्तर प्रदेश की रामपुर अदालत ने बुधवार को समाजवादी पार्टी (सपा) नेता आजम खान, उनकी पत्नी तज़ीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम को 2019 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में दोषी ठहराया। अदालत ने तीनो…

ज़ुल्म करने वाले याद रखें, नाइंसाफ़ी के ख़िलाफ़..': फेक बर्थ सर्टिफिकेट केस में आजम, उनकी पत्नी और बेटे को 7 साल की सजा सुनाए जाने पर अखिलेश
ज़ुल्म करने वाले याद रखें, नाइंसाफ़ी के ख़िलाफ़..': फेक बर्थ सर्टिफिकेट केस में आजम, उनकी पत्नी और बेटे को 7 साल की सजा सुनाए जाने पर अखिलेश | फ़ोटो: TVL News

रामपुर: उत्तर प्रदेश की रामपुर अदालत ने बुधवार को समाजवादी पार्टी (सपा) नेता आजम खान, उनकी पत्नी तज़ीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम को 2019 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में दोषी ठहराया। अदालत ने तीनों को सात साल जेल की सजा भी सुनाई । अब्दुल्ला आजम खान के फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में रामपुर की स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट ने आजम खान, उनकी पत्नी तज़ीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम को दोषी करार देते हुए सात साल की सजा सुनाई है।



रामपुर MP-MLA कोर्ट द्वारा फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में सपा नेता आजम खान, उनकी पत्नी तंजीम फातिमा और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान को सजा सुनाए जाने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, ''आज़म खान जी और उनके परिवार को निशाना बनाकर समाज के एक पूरे हिस्से को डराने का जो खेल खेला जा रहा है, जनता वो देख भी रही है और समझ भी रही है। कुछ स्वार्थी लोग नहीं चाहते हैं कि शिक्षा-तालीम को बढ़ावा देने वाले लोग समाज में सक्रिय रहें। इस सियासी साज़िश के ख़िलाफ़ इंसाफ़ के कई दरवाज़े खुले हैं।''



अखिलेश यादव ने कहा, ''ज़ुल्म करने वाले याद रखें… नाइंसाफ़ी के ख़िलाफ़ एक अदालत अवाम की भी होती है।'''



यह भी पढ़े: फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में आजम खान, उनकी पत्नी और बेटे को सात साल की सजा


सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "आजम खान और उनके परिवार को न्याय मिलेगा। उनके खिलाफ बड़ी साजिश रची जा रही है। इस साजिश का ही परिणाम है कि आज उन्हें इस तरह की सजा का सामना करना पड़ रहा है... भाजपा के अंदर जो लोग बैठे हैं उनका कहना है कि आजम खान मुसलमान हैं इसलिए उन्हें इस तरह की सजा का सामना करना पड़ रहा है।"


यह भी पढ़े: Gaza Hospital Attack: 500 से अधिक लोग मारे गए; हमास ने इजरायली हवाई हमले को ठहराया जिम्मेदार




Israel-Palestine War: हमास के हमलों के जवाब में इजराइल ने गाजा पर बमबारी की








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 अक्टूबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।