मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Telangana Assembly Polls 2023: राहुल गांधी ने करीमनगर हाउसिंग बोर्ड सर्कल से राजीव चौक तक की पदयात्रा , KCR पर बोला हमला

Telangana Assembly Elections 2023: कांग्रेस नेता राहुल गांधी तीन दिवसीय तेलंगाना दौरे पर हैं| दौरे के दूसरे दिन राहुल गांधी ने आज गुरुवार शाम को करीमनगर हाउसिंग बोर्ड सर्कल से राजीव चौक तक पदयात्रा क…

Telangana Assembly Polls 2023: राहुल गांधी ने करीमनगर हाउसिंग बोर्ड सर्कल से राजीव चौक तक की पदयात्रा , KCR पर बोला हमला
Telangana Assembly Polls 2023: राहुल गांधी ने करीमनगर हाउसिंग बोर्ड सर्कल से राजीव चौक तक की पदयात्रा , KCR पर बोला हमला | फ़ोटो: TVL News

Telangana Assembly Elections 2023: कांग्रेस नेता राहुल गांधी तीन दिवसीय तेलंगाना दौरे पर हैं| दौरे के दूसरे दिन राहुल गांधी ने आज गुरुवार शाम को करीमनगर हाउसिंग बोर्ड सर्कल से राजीव चौक तक पदयात्रा की। कांग्रेस ने ट्वीट किया,'''तेलंगाना में कांग्रेस की लहर देखने को मिल रही है तेलंगाना में आज जननायक  @RahulGandhi जी ने करीम नगर हाउसिंग बोर्ड सर्किल से लेकर राजीव चौक तक पदयात्रा की। जनता का यह हुजूम आने वाले बदलाव का गवाह बनने जा रहा है। तेलांगना में आ रही है कांग्रेस...





इससे पहले आज दिन में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भूपालपल्ली से पन्नूर गांव तक पार्टी की 'विजयभेरी यात्रा' में शामिल हुए| 



कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "मुझे लग रहा है कि केसीआर चुनाव में हारने वाली है......राजा और प्रजा के बीच लड़ाई है। आपने तेलंगाना का सपना देखा था, पहले दूर से लोग आप पर राज करते थे लेकिन आप चाहते थे कि तेलंगाना की जनता तेलंगाना पर राज करे और पता लगा कि आपके मुख्यमंत्री आपसे दूर होते गए। आपने सोचा कि जनता का राज होगा लेकिन सिर्फ एक परिवार का राज तेलंगाना में हुआ है। पूरा का पूरा कंट्रोल एक परिवार के हाथ में है, देश में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार तेलंगाना में है।"




कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "बीजेपी-बीआरएस-एआईएमआईएम ये तीनों पार्टियां कांग्रेस पार्टी पर हमला करती हैं...बीजेपी विपक्ष को डराने के लिए केस करती है। मैं आपसे सवाल पूछना चाहता हूं कि आपके मुख्यमंत्री के पीछे ED, CBI क्यों नहीं लगी? मैं बीजेपी से लड़ता हूं तो वो मुझ पर 24 केस कर रखे हैं.....बीजेपी और आपके मुख्यमंत्री मिले हुए हैं, बीजेपी-बीआरएस एक साथ काम कर रही है।"





पेद्दापल्ली (तेलंगाना) में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "हिंदुस्तान की सरकार ने उसको (अडानी) लाखों करोड़ रुपए दिया हुआ है.....बैंक से लोन लेता है तो उसका कर्जा माफ हो जाता है, आपके मुख्यमंत्री का परिवार लोन लेता है तो उसका कर्जा माफ हो जाता है लेकिन तेलंगाना का किसान लोन लेगा तो उसका कर्जा कभी नहीं माफ होगा.... अब हम पता लगाना चाहते हैं कि किसके पास हिंदुस्तान का धन है... इसलिए हम जाति जनगणना करवाना चाहते हैं ये काम जैसे ही हमारी सरकार तेलंगाना में आएगी वैसे ही ये काम करवा दिया जाएगा। मेरा पीएम मोदी और केसीआर से सवाल है कि आप एक्सरे से क्यों डरते हो?..."




ग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "सच तो यह है कि दस साल बाद भी आपका सपने को आपके मुख्यमंत्री (KCR) ने पूरा नहीं किया... एक तरफ आपके मुख्यमंत्री और उनका परिवार महत्वपूर्ण सरकारी विभागों को नियंत्रित कर रहा है...आपके मुख्यमंत्री और उनका परिवार सरकार के सबसे ज़रूरी विभाग को नियंत्रित रखता है, चाहे वह ज़मीन हो, रेत हो, या शराब हो। वे मुख्यमंत्री की तरह नहीं बल्कि राजा की तरह काम करते हैं...''





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 अक्टूबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।