मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

इजराइल- हमास युद्ध: इजराइल पहुंचे ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक बोले- इजराइल के साथ खड़ा हूं, नेतन्याहू ने कहा-यह दुनिया का सबसे काला समय'

इजराइल- हमास युद्ध: इस्राइल और हमास के बीच 7 अक्टूबर, 2023 से युद्ध जारी है| इज़राइल ने गुरुवार को और अधिक हवाई हमलों के साथ गाजा पर हमला किया| इस बीच आज गुरुवार को ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक इजराइल के ते…

इजराइल- हमास युद्ध: इजराइल पहुंचे ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक बोले- इजराइल के साथ खड़ा हूं, नेतन्याहू ने कहा-यह दुनिया का सबसे काला समय'
इजराइल- हमास युद्ध: इजराइल पहुंचे ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक बोले- इजराइल के साथ खड़ा हूं, नेतन्याहू ने कहा-यह दुनिया का सबसे काला समय' | फ़ोटो: TVL News

 इजराइल- हमास युद्ध:  इस्राइल और हमास के बीच 7 अक्टूबर, 2023 से युद्ध जारी है| इज़राइल ने गुरुवार को और अधिक हवाई हमलों के साथ गाजा पर हमला किया| इस बीच आज गुरुवार को ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक इजराइल के तेल अवीव पहुंचे| इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू येरुशलम में प्रधानमंत्री कार्यालय में ब्रिटिश प्रधान मंत्री ऋषि सुनक के साथ एक निजी बैठक की। इसके बाद तेल अवीव में इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने संयुक्त प्रेस वार्ता की|



नेतन्याहू ने कहा हैं, "यह केवल हमारी लड़ाई नहीं है बल्कि यह पूरी दुनिया की लड़ाई है... यह हमारा सबसे काला समय है, यह दुनिया का सबसे काला समय है। हमें एक साथ खड़े होने और जीतने की जरूरत है..."|



 ब्रिटिश के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा, "...पिछले दो हफ़्तों में यह(इज़रायल) देश कुछ ऐसे दौर से गुज़रा है जिसे किसी भी देश नहीं सहना चाहिए... मुझे पता है कि हमास के आतंकवादियों के बिल्कुल विपरीत आप नागरिकों को नुकसान पहुंचाने से बचने के लिए हर सावधानी बरत रहे हैं...| 



यह भी पढ़े: इजराइल पहुंचे जो बाइडेन, बोले- 'गाजा हॉस्पिटल पर हुए 'अटैक' के पीछे इजरायल का हाथ नहीं



सुनक ने कहा, "मैं आपको उस समर्थन के लिए भी धन्यवाद देना चाहता हूं जो आपकी सरकार ने इस भयावहता में फंसे ब्रिटिश नागरिकों के परिवारों को दिया है, जिसमें बंधकों को रिहा करने, उनकी रिहाई सुनिश्चित करने के आपके प्रयास भी शामिल हैं... 



यह भी पढ़े: Gaza Hospital Attack: 500 से अधिक लोग मारे गए; हमास ने इजरायली हवाई हमले को ठहराया जिम्मेदार



उन्होंने कहा कि,''मैं यह भी कह सकता हूं कि हमने पिछले दिनों ऐसे दृश्य देखे हैं, जिन्होंने हम सभी को झकझोर कर रख दिया है, खासकर अस्पताल में मारे गए लोग और उसके अलावा मारे गए हर निर्दोष व्यक्ति, हर धर्म के नागरिकों, हर राष्ट्रीयता के नागरिकों की मौत पर हम संवेदना व्यक्त करते हैं। हम यह भी मानते हैं कि फ़िलिस्तीनी लोग भी हमास के पीड़ित हैं इसीलिए मैं कल  बुधवार को  आपके उस फैसले का स्वागत करता हूं जो आपने यह सुनिश्चित करने के लिए लिया कि गाजा में मानवीय सहायता के प्रवेश के लिए रास्ते खोले जाएंगे...| '''



ब्रिटिश के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा, "मुझे इज़राइल के सबसे बुरे समय में आपके साथ यहां खड़े होने पर गर्व है...  हम आपके लोगों के साथ खड़े रहेंगे और हम यह भी चाहते हैं कि आप जीतें।"


Israel-Palestine War: हमास के हमलों के जवाब में इजराइल ने गाजा पर बमबारी की


 इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा हैं, "यह केवल हमारी लड़ाई नहीं है बल्कि यह पूरी दुनिया की लड़ाई है... यह हमारा सबसे काला समय है, यह दुनिया का सबसे काला समय है। हमें एक साथ खड़े होने और जीतने की जरूरत है..."|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 अक्टूबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।