मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

हीरामंडी का जादू अब विनाइल पर, संजय लीला भंसाली के नए कदम पर सोनाक्षी सिन्हा और ताहा शाह ने जताई खुशी!

संजय लीला भंसाली उन बेहतरीन फिल्ममेकर्स में से एक हैं, जिन्होंने हर बार एंटरटेनमेंट को नए मायनों में पेश किया है। बड़े पर्दे पर अपनी भव्य और दिल छू लेने वाली फिल्मों से जादू बिखेरने के बाद, उन्होंने…

हीरामंडी का जादू अब विनाइल पर, संजय लीला भंसाली के नए कदम पर सोनाक्षी सिन्हा और ताहा शाह ने जताई खुशी!
हीरामंडी का जादू अब विनाइल पर, संजय लीला भंसाली के नए कदम पर सोनाक्षी सिन्हा और ताहा शाह ने जताई खुशी! | फ़ोटो: TVL News


संजय लीला भंसाली उन बेहतरीन फिल्ममेकर्स में से एक हैं, जिन्होंने हर बार एंटरटेनमेंट को नए मायनों में पेश किया है। बड़े पर्दे पर अपनी भव्य और दिल छू लेने वाली फिल्मों से जादू बिखेरने के बाद, उन्होंने डिजिटल दुनिया में भी धमाकेदार एंट्री ली। उनकी पहली वेब सीरीज़ हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार ने अपने शानदार विज़ुअल्स, दिलकश म्यूजिक, दमदार कहानी और बेहतरीन परफॉर्मेंस के दम पर न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि क्रिटिक्स की भी वाहवाही बटोरी।

संजय लीला भंसाली की दमदार कहानी कहने की स्टाइल से सजी हीरामंडी में उनका खुद का बनाया हुआ शानदार म्यूजिक भी जान डालता है। ये म्यूजिक भंसाली के सुरों के प्रति गहरे प्यार को दिखाता है, लेकिन इस बार उन्होंने थोड़ा अलग करते हुए एलबम को विनाइल पर लॉन्च किया है, जो एकदम क्लासिक टच देता है।

हीरामंडी के लिमिटेड एडिशन विनाइल लॉन्च को लेकर सोनाक्षी सिन्हा और ताहा शाह ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर भंसाली का समर्थन किया है।

हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार ने दुनियाभर में जबरदस्त सराहना बटोरी और साथ ही संजय लीला भंसाली के म्यूजिक लेबल भंसाली म्यूजिक की भी शानदार शुरुआत की। यह वेब सीरीज़ इतनी पॉपुलर रही कि गूगल की 2024 की मोस्ट सर्च्ड लिस्ट में जगह बनाने वाली इकलौती इंडियन वेब सीरीज़ बन गई। साथ ही, IMDb की 2024 की मोस्ट पॉपुलर इंडियन वेब सीरीज़ में भी यह #1 पर रही। भंसाली ने अपनी ग्लोबल मौजूदगी और मजबूत कर दी जब उन्होंने अपने म्यूजिक लेबल का ग्रैंड लॉन्च मिस वर्ल्ड  2024 के मंच पर किया। यहां उन्होंने अपनी पहली वेब सीरीज़ हीरामंडी के खूबसूरत गाने ‘सकल बन’ को दुनिया के सामने पेश किया। यह गाना मिस वर्ल्ड की टॉप 14 कंटेस्टेंट्स के साथ लॉन्च किया गया, जो उनके शानदार करियर का एक और ऐतिहासिक पड़ाव बन गया।

इसके अलावा, अब संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म लव एंड वॉर को लेकर एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है। यह फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें पहली बार भंसाली के साथ रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की दमदार तिकड़ी बड़े पर्दे पर नजर आएगी। भव्यता और शानदार कहानी के लिए मशहूर भंसाली इस फिल्म के जरिए एक नया सिनेमाई अनुभव देने वाले हैं। लव एंड वॉर को 20 मार्च 2026 को रिलीज़ किया जाएगा, और फैंस बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।