उदयपुर: कन्हैयालाल हत्याकांड: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुर में कन्हैया लाल के परिजनों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उदयपुर में कन्हैयालाल के घरवालों को 51 लाख रुपए की मदद का चेक भी सौंपा ।
उदयपुर घटना में मारे गए दर्ज़ी कन्हैया लाल के बेटे यश ने कहा,"मेरी मुख्यमंत्री जी से बात हुई है और उन्होंने आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी देने की बात कही है। हमने उनसे खुद की सुरक्षा की भी मांग की है। जिन लोगों ने उनके साथ ऐसा किया उनको फांसी की सज़ा मिलनी ही चाहिए यही हमारी मांग है|
28 जून को दो लोगों ने दर्ज़ी कन्हैया लाल की हत्या कर दी थी। राजस्थान पुलिस ने कन्हैया लाल की नृशंस हत्या में शामिल दोनों आरोपियों ( रियाज अंसारी और मोहम्मद गौस) के खिलाफ गैर कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत मामला दर्ज किया है|
वही, टेलर कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में गुरुवार को उदयपुर में सैकड़ों की तादाद में लोग सड़क पर उतरे| बड़ी संख्या में लोगों ने सड़कों पर आकर उदयपुर हत्याकांड का विरोध किया। इस दौरान लोगों ने विरोध जुलूस भी निकाला| भारी सुरक्षा के बीच जुलूस निकालने के दौरान लोगों ने भगवा झंडा भी लहराए| उदयपुर हत्याकांड को लेकर लोग काफी आक्रोशित नजर आए|
राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा,''राजस्थान साम्प्रदायिक सौहार्द्र एवं सद्भाव के लिए जाना जाता है। यहां का भाईचारा एवं अपनायत की मिसाल पूरे देश में दी जाती है। उदयपुर में 28 जून, 2022 को एक युवक की जघन्य हत्या की गई है,जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।
मुख्यमंत्री ने कहा,''मैं प्रदेशवासियों को आश्वस्त करना चाहता हूँ कि अपराधी चाहे कितना ही बड़ा हो और किसी धर्म या सम्प्रदाय का हो, उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। हम प्रदेश में शांति, साम्प्रदायिक सद् भाव और भाईचारा कायम रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा,'मैं प्रदेशवासियों से विनम्र अपील करता हूँ कि कानून-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने में सभी अपनी जिम्मेदारी निभाएं एवं शांति और सद्भाव बिगाड़ने की कोई सूचनायाजानकारी आपके पास है तो उसे 100/101 नंबर पर फोन कर अवश्य सूचित करें।