मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

ऑनर किलिंग: उन्नाव में युवती की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, भाइयों के साथ मिलकर पिता ने ही की थी बेटी की हत्या, तीन गिरफ्तार

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में युवती की हत्या का पुलिस ने 24 घण्टे के भीतर खुलासा कर दिया| थाना फतेहपुर चौरासी क्षेत्र अन्तर्गत लड़की की हत्या कर पेड़ से लटकाने की घटना का 24 घण्टे के भीतर स…

ऑनर किलिंग: उन्नाव में युवती की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, भाइयों के साथ मिलकर पिता ने ही की थी बेटी की हत्या, तीन गिरफ्तार
ऑनर किलिंग: उन्नाव में युवती की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, भाइयों के साथ मिलकर पिता ने ही की थी बेटी की हत्या, तीन गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में युवती की हत्या का पुलिस ने 24 घण्टे के भीतर खुलासा कर दिया|  थाना फतेहपुर चौरासी क्षेत्र अन्तर्गत लड़की की हत्या कर पेड़ से लटकाने की घटना का 24 घण्टे के भीतर सफल अनावरण करते हुए तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया|  इस  हत्या की वारदात को अंजाम किसी और ने नहीं बल्कि मृतक युवती के पिता ने अपने भाइयों के साथ मिलकर अंजाम दिया था।



पुलिस ने बताया,;'शनिवार को (दिनांक 24.04.2021) को थाना फतेहपुर चौरासी अन्तर्गत ग्राम सादखेड़ा में एक लड़की की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने की घटना के सम्बन्ध में मुकदमा अपराध संख्या 140/2021 धारा 302/201 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। 



पुलिस ने बताया,;घटना अत्यन्त गंभीर तथा सनसनीखेज होने व मृतक लड़की की शिनाख्त न होने के कारण पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उक्त वारदात के शीघ्र एवं सफल अनावरण के लिए अपर पुलिस अधीक्षक महोदय उन्नाव व क्षेत्राधिकारी महोदया सफीपुर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी फतेहपुर चौरासी व स्वाट/सर्विलांस टीम को लगाया गया। 



पुलिस टीम द्वारा सोशल साइट तथा अन्य माध्यमों व विवेचना में गहनता से की गई छानबीन के आधार पर मृतक लड़की की शिनाख्त कराई गई। साक्ष्य संकलन से घटना में प्रकाश में आये अभियुक्तगण रामचन्द्र कुशवाहा पुत्र स्व0 नन्हेलाल,, मुंशीलाल कुशवाहा पुत्र स्व0 नन्हेलाल कुशवाहा,और शिवप्रसाद कुशवाहा पुत्र स्व0 नन्हेलाल निवासी  परसादीखेड़ा मजरा जाजामऊ एहतमाली थाना फतेहपुर चौरासी जनपद उन्नाव को आज को गिरफ्तार कर किया गया|



पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया की मृतिका मनीषा रामचन्द्र की छोटी लड़की थी। जिसपर हम लोगों को शक था कि उसका किसी लड़के से अवैध सम्बन्ध है। इसलिये हम लोगों ने मनीषा को सादखेड़ा में ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी तथा खेत में पक्षियों से रखवाली हेतु खड़े किये गए पुतले की शर्ट से गला फंसाकर पेड़ से लटका दिया और घर जाकर सो गये। हम लोगों को सुबह शव मिलने की सूचना मिली लेकिन हम लोग पहचान के लिये थाने नहीं गये।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।