मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बरेली: शादी समारोह मे डीजे पर नाचने से मना व डीजे बंद करने को लेकर युवक की गोली मार कर दी थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के थाना बहेडी क्षेत्र में गुरुवार (दिनांक 22.04.2021) को एक शादी समारोह मे डीजे पर नाचने से मना व डीजे बन्द करने पर युवक (हरेन्द्र उर्फ पाली) ने गोली मार एक युवक की…

बरेली: शादी समारोह मे डीजे पर नाचने से मना व डीजे बंद करने को लेकर युवक की गोली मार कर दी थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार
बरेली: शादी समारोह मे डीजे पर नाचने से मना व डीजे बंद करने को लेकर युवक की गोली मार कर दी थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के थाना बहेडी क्षेत्र में गुरुवार (दिनांक 22.04.2021) को एक शादी समारोह मे डीजे पर नाचने से मना व डीजे बन्द करने पर युवक (हरेन्द्र उर्फ पाली) ने गोली मार एक युवक की हत्या कर दी थी|  रविवार को पुलिस ने बहेड़ी क्षेत्र के पचपेड़ा गांव में शादी समारोह में युवक की गोली मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त हरेन्द्र उर्फ पाली(उम्र 26 वर्ष) पुत्र हरप्रसाद को गिरफ्तार कर लिया| हरेन्द्र उर्फ पाली के कब्जे से अवैध एक अदद तमंचा 315 बोर मय कारतूस बरामद कर लिया गया|।



22 अप्रैल समय 23.30 बजे को ग्राम पचपेडा मे ड्रगर प्रसाद पुत्र विद्याराम के यहाँ शादी समारोह मे भारत (उम्र 19 वर्ष) पुत्र चन्द्रपाल गंगवार निवासी ग्राम पचपेडा की हरेन्द्र उर्फ पाली पुत्र हरप्रसाद निवासी ग्राम खुटिया थाना बहेडी जिला बरेली द्वारा अवैध 315 बोर तमंचे के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी थी । 



पुलिस ने सम्बन्ध मे शुक्रवार 23 अप्रैल को मृतक के पिता वादी चन्द्रपाल पुत्र नत्थूलाल के द्वारा दी गयी लिखित तहरीर के आधार पर (मु0अ0स0 249/2021 धारा 302) हरेन्द्र उर्फ पाली के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया था ।




पुलिस ने बताया, अभियुक्त हरेन्द्र उर्फ पाली को आज 25 अप्रैल को गरीबपुरा तिराहे से सुबह गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त ने पूछताछ पर बताया की मृतक भारत द्वारा डी.जे पर नाचने से मना व डी.जे बन्द करने को लेकर मैने तैश में आकर भारत को गोली मार दी । अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त आला कत्ल अवैध तमंचा 315 बोर मय एक अदद खोखा कारतूस व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया । 




बता दें कि ,''बरेली जिले के बहेड़ी क्षेत्र में पचपेड़ा गांव के डूंगर प्रसाद की पुत्री की शादी में जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था। वहां डीजे भी चल रहा था। विवाह समारोह में गांव में चंद्रपाल के पुत्र भारत और नरेंद्र भी शामिल थे। वहां डीजे भी चल रहा था। विवाह समारोह में गांव में चंद्रपाल के पुत्र भारत और नरेंद्र भी शामिल थे।



डीजे पर डांस को लेकर भारत (19) का एक युवक से झगड़ा हो गया। भारत ने डान्स करने से रोका तो युवक ने अवैध तमंचे से गोली मार दी। गोली चलते ही वहाँ हड़कंप मच गया। गोली लगने के बाद भारत ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया गया था। मृतक के पिता चंद्रपाल की तहरीर पर हरेंद्र उर्फ पाली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। 



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।