भारत में स्कूल जाने वाले छात्रों की संख्या में गिरावट आई हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार साल 2023-24 में करीब 37 लाख छात्रों ने स्कूली पढ़ाई छोड़ी दी है,
जिनमें 16 लाख लड़कियां शामिल हैं. साल 2022-23 के मुकाबले 2023-24 में स्कूली छोड़ने वाली छात्रों की संख्या अधिक है.
शिक्षा मंत्रालय की एकीकृत जिला शिक्षा सूचना प्रणाली (UDISE) की एक रिपोर्ट में यह डेटा में सामने आया है।
यूपी न्यूज़ भारत में 91 प्रतिशत से अधिक स्कूलों में बिजली और टॉयलेट जैसी बुनियादी सुविधाएं हैं,
वहीं कंप्यूटर, इंटरनेट जैसी सुविधाओं की अभी भी कमी है।
सिर्फ 57.2 प्रतिशत स्कूलों में कंप्यूटर और 53.9 प्रतिशत स्कूलों में इंटरनेट की सुविधा है।
Unified District Information System For Education plus यानी UDISE+ (2023-24) की रिपोर्ट में नामांकन, स्कूल इंफ्रास्ट्रक्चर, ड्रॉप आउट समेत हर पहलू के बारे में आकंड़े जारी किए गए हैं।
रिपोर्ट कहती है कि 2023-24 में भारत भर के स्कूलों में नामांकन पिछले वर्ष की तुलना में 37 लाख कम हुआ है।
2022-23 में छात्रों की संख्या 25.17 करोड़ थी जो 2023-24 में घटकर 24.80 करोड़ रह गई है।
छात्राओं की संख्या में 16 लाख और छात्रों की संख्या में 21 लाख की गिरावट आई है।
इस रिपोर्ट के मुताबिक देश में 14.72 लाख स्कूल है, जिनमें 98 लाख टीचर्स पढ़ाते हैं।
प्री-फाउंडेशनल लेवल पर 49 प्रतिशत, मिडिल स्तर पर 25 प्रतिशत और सेकेंडरी लेवल पर 26 प्रतिशत स्टडेंट्स का नामांकन है।
राष्ट्रीय स्तर पर गर्ल्स स्टूडेंट्स की संख्या 48.1 प्रतिशत है।, जम्मू और कश्मीर, उत्तराखंड और राजस्थान जैसे राज्यों में उपलब्ध स्कूलों का प्रतिशत नामांकित छात्रों के प्रतिशत से अधिक है,
जिसका अर्थ है कि उपलब्ध स्कूलों का कम उपयोग हो रहा है।
जबकि तेलंगाना, पंजाब, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली और बिहार जैसे राज्यों में उपलब्ध स्कूलों का प्रतिशत नामांकित छात्रों की तुलना में काफी कम है,
जो बुनियादी ढांचे के बेहतर उपयोग को दर्शाता है।