मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

उर्वशी रौतेला अपनी अगली हिंदी फिल्म में देशभक्ति के रोल में नजर आएगी, देखे इस की एक झलक!

उर्वशी रौतेला इस समय सातवें आसमान पर हैं और वो भी सभी सही कारणों से। वर्ष 2023 वास्तव में पेशेवर स्तर पर उनके लिए अभूतपूर्व था। 2023 में ब्रो, स्कंद, वाल्टेयर वीरय्या, एजेंट और इंस्पेक्टर अविनाश जैसी…

उर्वशी रौतेला अपनी अगली हिंदी फिल्म में देशभक्ति के रोल में नजर आएगी, देखे इस की एक झलक!
उर्वशी रौतेला अपनी अगली हिंदी फिल्म में देशभक्ति के रोल में नजर आएगी, देखे इस की एक झलक! | फ़ोटो: TVL News

उर्वशी रौतेला इस समय सातवें आसमान पर हैं और वो भी सभी सही कारणों से। वर्ष 2023 वास्तव में पेशेवर स्तर पर उनके लिए अभूतपूर्व था। 2023 में ब्रो, स्कंद, वाल्टेयर वीरय्या, एजेंट और इंस्पेक्टर अविनाश जैसी प्रोजेक्ट में उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके लोगों का दिल जीता। वैसे इस बार भी उर्वशी रौतेला के पास कुछ खास है। आइए जानते है।


उर्वशी रौतेला अपने आगामी हिंदी फिल्म में एक देशभक्ति के रोल को निभाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वह फिल्म में एक कॉलेज लीडर की भूमिका में नजर आएगी और हम शर्त लगा सकते हैं कि जब आप उन्हे 70MM के बड़े स्क्रीन पर देखेंगे तो आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। उर्वशी ने इस फिल्म की एक खास झलक साझा की जहां वह ड्रम बजाते हुए काफी जोश में नजर आ रही हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज काफी गर्व के साथ फहराया हुआ नजर आ रहा है। जैसा की उनके इस रोल का खुलासा आज 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के आसपास हुआ है, इसने उनके  प्रशंसकों के लिए इस दिन को और भी खास बना दिया है। हालांकि इस फिल्म के नाम का खुलासा अभी तक नहीं हुआ हैं। इस वीडियो में, उर्वशी काफी आकर्षक लग रही हैं। क्या आप यह वीडियो देखना चाहेंगे? तो ये रहा वीडियो।


काम के मोर्चे पर, उर्वशी रौतेला के पास इस साल 2024 में इस देशभक्ति वाली फिल्म के अलावा ’दिल है ग्रे’, ’ब्लैक रोज़’ जैसे कई प्रोजेक्ट रिलीज के लिए तैयार है। हम उर्वशी रौतेला को उनके उज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते है। उर्वशी रौतेला के बारे में अधिक अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 जनवरी 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।