● अखिलेश यादव को कोरोना वॉरियर्स का सर्टिफिकेट
● डिम्पल यादव को भी कोरोना वॉरियर्स का सर्टिफिकेट
● कोविड काल में लोगों की मदद के लिए सर्टिफिकेट
● कोविड में आउट स्टैंडिंग कार्य करने पर प्रमाण पत्र
● मदर टेरेसा NGO ने भेजा कोरोना वॉरियर्स सर्टिफिकेट।
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिम्पल यादव को कोविड काल में लोगों की मदद के लिए कोरोना वॉरियर्स का सर्टिफिकेट दिया गया है| अखिलेश यादव और पूर्व सांसद डिम्पल यादव को सर्टिफिकेट मदर टेरेसा फाउंडेशन द्वारा दिया गया है|
भेजे गए सर्टिफिकेट में लिखा है,''कोरोना योद्धा मदर टेरेसा फाउंडेशन द्वारा पत्र यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और पूर्व सांसद डिम्पल यादव को लॉकडाउन अवधि में राष्ट्र के लिए उत्कृष्ट समर्थन और मानवता के काम के लिए और कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए योगदान देने के लिए प्रशंसा का यह प्रमाणपत्र प्रदान किया जाता है
|