मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश में बाढ़ की स्थिति पर अखिलेश ने जताई चिंता, बोले- सिर्फ हवाई सर्वेक्षण कर रहे CM योगी, जमीन पर तो…

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में बाढ़ की भयानक आपदा के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि शासन-प्रशासन को तत्काल बाढ़ पीड़ितों की मदद युद्…

उत्तर प्रदेश में बाढ़ की स्थिति पर अखिलेश ने जताई चिंता, बोले- सिर्फ हवाई सर्वेक्षण कर रहे CM योगी, जमीन पर तो…
उत्तर प्रदेश में बाढ़ की स्थिति पर अखिलेश ने जताई चिंता, बोले- सिर्फ हवाई सर्वेक्षण कर रहे CM योगी, जमीन पर तो… | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में बाढ़ की भयानक आपदा के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि शासन-प्रशासन को तत्काल बाढ़ पीड़ितों की मदद युद्धस्तर पर करना चाहिए। अभी तक मुख्यमंत्री जी सिर्फ हवाई सर्वेक्षण कर रहे हैं। जमीन पर कोई राहत नहीं पहुंच रही है। बुन्देलखण्ड पूर्वांचल में बाढ़ ने तबाही मचा दी है। सैकड़ों गांवों में बाढ़ का पानी भर गया। हजारों हेक्टेयर फसल जलमग्न है। पशुओं के सामने चारे का संकट है। जलमग्न गांवों तक कोई सरकारी मदद नहीं पहुंची है। इटावा, जालौन, औरैया, प्रयागराज, कौशाम्बी, हमीरपुर, वाराणसी, लखीमपुर खीरी, सहित दर्जनों जिले बाढ़ से प्रभावित हैं।



उत्तर प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार ने बीते चार वर्षों में बाढ़ से निपटने की दिशा में कोई ठोस रणनीति नहीं बनाई। बारिश के पहले बंधों की मरम्मत और आपदा राहत का बंदरबांट हो गया। जिसके कारण बाढ़ की विभीषिका ने विकराल रूप ले लिया। बाढ़ में अपना सब कुछ खो चुके लोगों को कोई राहत नहीं मिली। फसलों के नुकसान से अन्नदाता की कमर टूट गयी है। गंगा, यमुना, बेतवा, शारदा, कुआनों समेत कई नदियों में जलस्तर बढ़ने से समीपवर्ती इलाके पानी में डूब गये हैं।



अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि पूरी क्षमता से बाढ़ पीड़ितों की मदद में लग जाएं। समाजवादी पार्टी जनता का दुःख दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है। उत्तर प्रदेश सरकार राहत के नाम पर सिर्फ कागजी घोड़े दौड़ा रही है। हवा-हवाई बयानों से भाजपा स्वयं अपनी पीठ ठोंक रही है। राहत शिविर में दुव्र्यवस्था फैली है। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने अच्छे दिनों के नाम पर जनता के साथ धोखा किया है। भाजपा की नीतियां जनता के विरूद्ध है। संकट के समय भाजपा गायब हो जाती है। झूठे और भ्रामक विज्ञापनों के सहारे जनता को गुमराह कर लोकतंत्र पर कब्जा करना ही भाजपा का लक्ष्य है। जनता इस सच्चाई को जान गयी है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।