खुद की ओबीसी सूची बनाने की राज्यों को मंजूरी देने वाला बिल लोकसभा में पारित
नई दिल्ली: लोकसभा में ओबीसी संशोधन बिल पास हो गया| लोकसभा में राज्यों को अपनी ओबीसी सूची बनाने की शक्ति बहाल करने के लिए संविधान संशोधन विधेयक पारित हो गया| ओबीसी सूची पर संविधान संशोधन विधेयक(consti…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
खुद की ओबीसी सूची बनाने की राज्यों को मंजूरी देने वाला बिल लोकसभा में पारित | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली: लोकसभा में ओबीसी संशोधन बिल पास हो गया| लोकसभा में राज्यों को अपनी ओबीसी सूची बनाने की शक्ति बहाल करने के लिए संविधान संशोधन विधेयक पारित हो गया| ओबीसी सूची पर संविधान संशोधन विधेयक(constitutional amendment bill) लोकसभा में पारित हुआ, जिसमें 385 सदस्यों ने समर्थन में मतदान किया और कोई सदस्य इसका विरोध नहीं कर रहा था|
ओबीसी संशोधन बिल पर पक्ष-विपक्ष साथ थे| मॉनसून सत्र के दौरान लोकसभा में ऐसा बहस पहली बार दिखा....कहीं कोई हंगामा नहीं, कही नारेबाजी नहीं|
लोकसभा में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित ‘संविधान (127वां संशोधन) विधेयक, 2021' पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि सदन में इस संविधान संशोधन के पक्ष में सभी दलों के सांसदों से मिला समर्थन स्वागत योग्य है|उन्होंने कहा कि सभी ने ऐसा ही विचार व्यक्त किया है कि यह विधेयक ओबीसी के हितों को पूरा करने वाला है और इससे प्रत्येक राज्य अपने यहां ओबीसी जातियों के संदर्भ में निर्णय ले सकेंगे|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 10 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।