दिखावटी दौरों से कुछ नहीं होने वाला', माननीय 'मानवीय' बनिए: गांवों और छोटे शहरों में स्वास्थ्य सिस्टम पर इलाहाबाद HC की सख्त टिप्पणी पर अखिलेश
लखनऊ: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश के छोटे शहरों, कस्बों व ग्रामीण इलाकों में संक्रमण तेजी से बढ़ने तथा मरीजों के इलाज में हो रही लापरवाही पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा है कि प्रदेश की स्वास्थ्य…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें4 बार पढ़ा गया
दिखावटी दौरों से कुछ नहीं होने वाला', माननीय 'मानवीय' बनिए: गांवों और छोटे शहरों में स्वास्थ्य सिस्टम पर इलाहाबाद HC की सख्त टिप्पणी पर अखिलेश | फ़ोटो: TVL News
लखनऊ: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश के छोटे शहरों, कस्बों व ग्रामीण इलाकों में संक्रमण तेजी से बढ़ने तथा मरीजों के इलाज में हो रही लापरवाही पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा है कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था राम भरोसे चल रही है| इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सोमवार को कहा कि राम भरोसे है गांवों और छोटे शहरों की स्वास्थ्य व्यवस्था|
इलाहाबाद हाई कोर्ट की योगी सरकार पर तीखी टिप्पणी के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा,''दिखावटी दौरों से कुछ नहीं होने वाला, मरते हुए लोगों के प्रति सच्ची संवेदना और सक्रियता दिखाइए। गांवों और छोटे शहरों में चिकित्सा सेवाओं की दुर्व्यवस्था पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की अति कठोर टिप्पणी के बाद तो राज्य के नेतृत्व को जागना चाहिए।'-माननीय मानवीय बनिए!
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट किया,'भाजपा सरकार में उप्र के गाँवों व क़स्बों में चिकित्सा सेवाओं की दुर्व्यवस्था पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की अति कठोर टिप्पणी के बाद तो राज्य के नेतृत्व को जागना चाहिए। दिखावटी दौरों से कुछ नहीं होने वाला, मरते हुए लोगों के प्रति सच्ची संवेदना और सक्रियता दिखाइए। उन्होंने कहा,'' माननीय मानवीय बनिए!
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 18 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 16 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।