मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

पंचायत चुनावों में मिली हार से बुरी तरह बौखलाई हुई है BJP, संख्या बल न होते हुए भी प्रशासन-पुलिस के दम पर जिला अध्यक्ष बनवाना चाहती है: अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा आगामी जिला पंचायत अध्यक्ष चुनावों में अपने उम्मीदवारों को वोट देने के लिए पंचायत सदस्यों को डर…

पंचायत चुनावों में मिली हार से बुरी तरह बौखलाई हुई है BJP, संख्या बल न होते हुए भी प्रशासन-पुलिस के दम पर जिला अध्यक्ष बनवाना चाहती है: अखिलेश यादव
पंचायत चुनावों में मिली हार से बुरी तरह बौखलाई हुई है BJP, संख्या बल न होते हुए भी प्रशासन-पुलिस के दम पर जिला अध्यक्ष बनवाना चाहती है: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा आगामी जिला पंचायत अध्यक्ष चुनावों में अपने उम्मीदवारों को वोट देने के लिए पंचायत सदस्यों को डराने-धमकाने के लिए आधिकारिक तंत्र का दुरुपयोग कर रही है।अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा पंचायत चुनावों में हार से बुरी तरह बौखलाई हुई है। संख्या बल न होते हुए भी अपने अध्यक्ष बनाने के लिए व्याकुल भाजपा नेतृत्व सरकारी तंत्र का दबाव डालते हुए पंचायत सदस्यों को डरा धमकाकर अपने पक्ष में मतदान के लिए मजबूर कर रहा है। सत्ता  का यह घोर दुरूपयोग है और भाजपा सरकार की इन दमनकारी नीतियों से लोकतंत्र खतरे में है।



 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि,''औरैया, मैनपुरी, फिरोजाबाद, एटा, हापुड़, सिद्धार्थनगर, रामपुर, गोरखपुर, फर्रुखाबाद आदि जनपदों में सत्ता  दल खुलकर समाजवादी पार्टी के निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों और समर्थित जिला पंचायत सदस्यों को उत्पीड़न का शिकार बना रहा है। हद तो यह है कि सरकारी तंत्र द्वारा पंचायत सदस्यों के परिवारीजनों को भी तरह-तरह से परेशान किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमण्डल ने पिछले दिनों पुलिस महानिदेशक से भी इसकी शिकायत की थी पर नतीजा अभी आना बाकी है।



उन्होंने कहा, खजनी के भाजपा विधायक पर गोरखपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य के पुत्र का अपहरण किए जाने का आरोप है। यहां भाजपा विधायक की बहू ब्लाक प्रमुख का चुनाव लड़ रही है। रामपुर में सत्ताधारियों के इशारे पर विपक्षी जिला पंचायत सदस्यों का प्रशासन उत्पीड़न कर रहा है। कभी वाहन चेकिंग तो कभी बिजली चेकिंग के बहाने परेशान किया जा रहा है। जिला पंचायत सदस्यों के पतियों का भी उत्पीड़न किया जा रहा है। उनके घरों में दबिश दी जा रही है।



उन्होंने कहा, विगत 16 जून 2021 को पुलिस महानिदेशक से मिलकर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने शिकायत की थी कि औरैया में समाजवादी पार्टी के नेता जिला पंचायत सदस्य अवनेश खटिक के घर पहुंच कर राजस्व विभाग की टीम ने अभद्र व्यवहार किया। राजनीतिक द्वेष के चलते फर्जी मुकदमों में फंसाने के साथ समाजवादी पार्टी के नेता का मकान तोड़ने की भी धमकी दी गई है। उनके मार्केट को कोर्ट के स्टे के बावजूद तोड़ा जाना अन्याय है। एटा में जोगेन्द्र सिंह के विरूद्ध दो-दो फर्जी केस लगाये गए हैं। फिरोजाबाद में भाजपा सरकार के इशारे पर जिला पंचायत सदस्य झब्बू यादव के दो ईट भट्ठों में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से पानी की बौछार की गई। 




अखिलेश यादव ने कहा है कि,'' भाजपा सरकार अपने प्रशासन और पुलिस के दम पर जिला पंचायत सदस्यों पर दबाव बनाकर अगर धनबल से अपने जिला पंचायत अध्यक्षों को बनवाना चाहती है तो उसे जनता के भारी आक्रोश का सामना करना पड़ेगा। सन् 2022 में होने वाले चुनावों में भाजपा को सत्ता बनाने का निश्चय कर चुकी है। सत्ता के दुरुपयोग से वंचित होना तय है। इस बार जनता समाजवादी पार्टी की ही प्रदेश में सरकार बनाएगी।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।