मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

पारस को LJP का राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनने के फैसले के खिलाफ EC पहुंचे चिराग, 2024 के पहले नहीं हो सकता राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव

नई दिल्ली: लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) में जारी सियासी घमासान के बीच चिराग पासवान समेत लोजपा के 5 सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज चुनाव आयोग से मुलाकात की।मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि हमने पार्टी मे…

पारस को LJP का राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनने के फैसले के खिलाफ EC पहुंचे चिराग, 2024 के पहले नहीं हो सकता राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव
पारस को LJP का राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनने के फैसले के खिलाफ EC पहुंचे चिराग, 2024 के पहले नहीं हो सकता राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) में जारी सियासी घमासान के बीच चिराग पासवान समेत लोजपा के 5 सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज चुनाव आयोग से मुलाकात की।मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि हमने पार्टी में जारी घटनाक्रम को लेकर चुनाव आयोग को जानकारी दी है| चुनाव आयोग को बताया गया है कि पार्टी का अध्यक्ष (2019 से) मैं हूं और पार्टी के संविधान के मुताबिक मेरा 5 साल के लिए चयन हुआ था|




लोजपा के नेता चिराग पासवान ने कहा ,''हमने आयोग के सामने अपनी बातें रखी। हमने उनके संज्ञान में दिया कि 2019 में लोजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव हुआ और मुझे ज़िम्मेदारी दी गई, हर 5 साल में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होता है| 




पासवान ने कहा,''कुछ लोगों को पार्टी से निलंबित किया गया है जिसमें 5 सांसद, 2 प्रदेश अध्यक्ष, 1 राष्ट्रीय महासचिव, 1 हमारी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। ये लोग कहीं न कहीं पार्टी के नाम पर दावा करने का प्रयास कर रहे हैं। इसलिए हम चुनाव आयोग के सामने आए|



उन्होंने कहा, “पशुपति पारस स्वयं को पार्टी का अध्यक्ष बता रहे हैं| अध्यक्ष चुनने के दौरान कार्यकारिणी में कौन-कौन लोग थे, इनका क्या नाम था इसकी लिस्ट फोटो सहित वह जारी करें| बंद कमरे में अध्यक्ष का चुनाव नहीं होता है| चिराग पासवान ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने हमारा पक्ष नहीं जाना| उन्होंने कहा, “लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने हमारा पक्ष नहीं सुना और पशुपति पारस को नेता घोषित कर दिया..यह गलत हुआ है| उन्हें हमारा पक्ष भी सुनना चाहिए था| चुनाव आयोग से हम इसलिए भी मिले ताकि ऐसी किसी स्थिति में हमारा पक्ष भी सुना जाए| जल्द ही लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात की जाएगी|




उधर,'लोजपा अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनावों को सही ठहराया है। दिल्ली में उन्होंने कहा कि पार्टी के संविधान के अनुसार, चिराग पासवान न तो राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और न ही संसदीय दल के नेता हैं| उन्होंने कहा कि चिराग को संविधान की जानकारी ही नहीं है।



दिल्ली में आज यानी शुक्रवार को लोजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने कहा कि,''लोक जनशक्ति पार्टी के संविधान के तहत चिराग पासवान अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं रहे, सदन के नेता नहीं रहे। पार्टी के संविधान के तहत कल चुनाव हुआ, जो वैध है। चिराग पासवान को संविधान की जानकारी नहीं है|



LJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस,''मेरा निर्वाचन केवल सर्वसम्मति से हुआ है। लोजपा के राष्टीय अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए मुझे रिटर्निंग अधिकारी के द्वारा चिट्ठी मिली है। जिसे आज हम चुनाव आयोग के दफ़्तर में जमा कर देंगे। प्रधानमंत्री तय करते हैं कि किसे मंत्री पद देना है| 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।