मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

योगी सरकार पर अखिलेश यादव का हमला, कहा-बेखौफ अपराधी खूनी तांडव कर रहे हैं, उत्तर प्रदेश में चारों ओर हाहाकार मचा हुआ है

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में चारों ओर हाहाकार मचा हुआ है। बेखौफ अपराधी खूनी तांडव कर रहे हैं। कोरोना महामारी के स…

योगी सरकार पर अखिलेश यादव का हमला, कहा-बेखौफ अपराधी खूनी तांडव कर रहे हैं, उत्तर प्रदेश में चारों ओर हाहाकार मचा हुआ है
योगी सरकार पर अखिलेश यादव का हमला, कहा-बेखौफ अपराधी खूनी तांडव कर रहे हैं, उत्तर प्रदेश में चारों ओर हाहाकार मचा हुआ है | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि  उत्तर प्रदेश में चारों ओर हाहाकार मचा हुआ है। बेखौफ अपराधी खूनी तांडव कर रहे हैं। कोरोना महामारी के संक्रमण में कई हजार जानें जा चुकी हैं। शिक्षा-स्वास्थ्य की व्यवस्थाएं बर्बादी के कगार पर हैं। उन्होंने कहा कि,'भाजपा की डबल इंजन की सरकारों को जनता की तकलीफों और रसातल में जा रही अर्थव्यवस्था की कोई चिंता नहीं। उनका काम और ध्येय सिर्फ चुनाव जीतना और सत्ता में येनकेन प्रकारेण कब्जा बनाए रखना है।



अखिलेश यादव ने कहा कि,''मुख्यमंत्री जी चाहे जितने आर्डर जारी करें उन्हें उनके प्रवचन से ज्यादा कुछ नहीं समझा जाता है। उन्होंने कभी ठोको नीति का उपेदश दिया था। परिणाम स्वरूप कई जगहों पर पुलिस या अपराधियों ने भाजपा नेताओं को भी ठोक पीट कर हिसाब पूरा कर दिया। अभी बांदा में भाजपा नेता पर धारदार हथियार से हमला हुआ। कुछ दिन पहले फैजाबाद में भाजपा नेता को गोली मारी गई थी। अन्य जनपदों में रोज ही हत्या, लूट, अपहरण एवं बलात्कार की घटनाएं घटती रहती है। सरकार बेफिक्र है।




समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि,'प्रदेश में नौजवानों की जिंदगी से भाजपा खेलने में जरा भी संकोच नहीं कर रही है। क्लैट परीक्षाएं स्थगित हो गई पर लाखों युवा जेईई-नीट परीक्षा में बैठने को मजबूर किए गए। लाॅकडाउन में लाखों की नौकरियां छूट गई। आज भी वे मारे-मारे घूम रहे है। करोड़ों नौकरियां देने का वादा करने वाले हजार नौकरी भी नहीं बांट पा रहे है।




उन्होंने कहा कि,''स्वास्थ्य विभाग को समाजवादी सरकार ने जितना सुदृढ़ किया था भाजपा सरकार ने उतना ही उसे अपंग बनाया है। स्वास्थ्य सेवाओं की गड़बड़ी का परिणाम जनता भुगत रही है। कोरोना संक्रमण में अब तक प्रदेश में कई हजार जाने चली गई है। कोरोना संक्रमितों के इलाज में लापरवाही की घटनाएं बढ़ती जा रही है। लोगों में दहशत है। भाजपा के मंत्री, विधायक, सांसद भी इससे नहीं बच सके।



अखिलेश यादव ने कहा कि,''भाजपा राज में हर तरफ अव्यवस्था और अराजकता व्याप्त हैं, पुलिस अपराधियों को पकड़ने से ज्यादा चुस्ती छात्रों पर बेरहमी से लाठियों का इस्तेमाल करती है। प्रशासन असहमति के स्वर को कुचलने की नई-नई साजिशें करता रहता है। झूठे मुकदमों और फर्जी एनकाउण्टरों की बाढ़ ने उत्तर प्रदेश का नाम देश-दुनियां में बदनाम करके रख दिया है। हर कोई इस व्यवस्था से त्रस्त है, अब वह इससे जल्द से जल्द छुटकारा पाना चाहेगा।


















tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।