मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

कोविड के नाम पर पार्टी के नेताओं को निशाना बना रही है भाजपा: सपा नेताओं के खिलाफ कार्रवाई पर भड़के अखिलेश

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि देश-प्रदेश में भाजपा की जनविरोधी नीतियों के चलते भारी जनाक्रोश है। प्रदेश के पंचायत चुनावों में भाजपा बुरी तर…

कोविड के नाम पर पार्टी के नेताओं को निशाना बना रही है भाजपा: सपा नेताओं के खिलाफ कार्रवाई पर भड़के अखिलेश
कोविड के नाम पर पार्टी के नेताओं को निशाना बना रही है भाजपा: सपा नेताओं के खिलाफ कार्रवाई पर भड़के अखिलेश | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि देश-प्रदेश में भाजपा की जनविरोधी नीतियों के चलते भारी जनाक्रोश है। प्रदेश के पंचायत चुनावों में भाजपा बुरी तरह पराजित हुई है। आगामी विधानसभा चुनावों में भी उसे अपना भविष्य अंधकारमय दिख रहा है। इसलिए एक और जहां वह विपक्ष के और खासकर समाजवादी पार्टी के नेताओं के विरूद्ध उत्पीड़न की कार्यवाहियां कर रही है वहीं दोहरा चरित्र दिखाते हुए भाजपाई नेता और विधायकों की अवैध कार्रवाइयों को खुला समर्थन दे रही है। अधिकारियों को भी वह अपने स्वार्थ का मोहरा बनाने की कोशिशों में लगी है जिससे प्रशासकीय क्षेत्रों में भी असंतोष पनप रहा है। 




अखिलेश यादव ने कहा,'' कोविड के नाम पर भाजपा समाजवादी पार्टी के नेताओं को निशाना बना रही है जबकि भाजपा नेता-विधायक खुलेआम कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए नियम कायदों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।  भाजपा की हिटलरशाही का उदाहरण है कि हरदोई के पाली थाना क्षेत्र में बैठक कर रहे समाजवादी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सहित 13 लोग नामजद किया है और 120 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। भाजपाई चाहे जितनी तादाद में मिलें और बैठकें करें उन पर पुलिस चुप रहती है। 



अखिलेश यादव ने कहा,''औरैया में समाजवादी पार्टी के नेता जिला पंचायत सदस्य श्री अवनेश खटिक के घर पहुंच कर राजस्व विभाग की टीम ने अभद्र व्यवहार किया। राजनीतिक द्वेष के चलते फर्जी मुकदमों में फंसाने के साथ समाजवादी पार्टी के नेता का मकान तोड़ने की भी धमकी दी गई है। एटा में समाजवादी पार्टी के नेता श्री जोगिन्दर सिंह की मार्केट को कोर्ट का स्टे होने के बाद भी तोड़ा जाना अन्याय है। भाजपा सरकार की मनमानी निंदनीय है।



उन्होंने कहा, जहां समाजवादी पार्टी के नेताओं के खिलाफ मनमानी तानाशाही की कार्यवाहियां चल रही हैं वहीं भाजपा नेता निरंकुश तरीके से काम कर रही हैं। कानपुर में सड़क चौड़ीकरण के नाम पर अपने घर के आगे बने पार्क की जमीन पर किदवई नगर सीट से जीते भाजपा विधायक कब्जा कर रहे हैं। हरे-भरे पार्क के दो छोर की बाउंड्री तुड़वा दी गई है जिससे प्रातः भ्रमण के आने वालों और बच्चों के खेलने की सुविधाएं बाधित हुई हैं। 



अखिलेश यादव ने कहा,''फिरोजाबाद में भाजपा सरकार के इशारे पर जिला पंचायत सदस्य श्री झब्बू यादव के दो ईंट भट्ठों में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से पानी की बौछार की गई। स्थानीय एस.डी.एम. पूरी तरह भाजपा सरकार के हाथों में खेल रहे हैं। वाराणसी में कैबिनेट मंत्री ने कोविड नियमों का उल्लंघन किया, प्रशासन अंधा बना रहा। 



उन्होंने कहा,भाजपा नेतृत्व और सरकार को एहसास हो गया है कि अब उसके चार दिन ही बचे हैं। जाते-जाते भाजपा सरकार विपक्ष के प्रति बदले की भावना से उत्पीड़न की कार्यवाही कर रही है। भाजपा का दंभ बर्दाश्त नहीं होगा। विधानसभा चुनाव 2022 में जनता इसका करारा जवाब देगी। भाजपा सरकार के संज्ञान में यह रहे कि समाजवादी सरकार बनने पर उन्हें एक-एक अनियमितता और अन्याय का हिसाब देना होगा।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।