मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

शासन-प्रशासन में ‘पारदर्शिता’ लाने के बजाय शौचालयों में ‘पारदर्शिता’ ला रही भाजपा: चार सीट वाले 'शौचालय' पर अखिलेश का तंज

बस्ती: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बस्ती जिले में एक साथ बने चार सीट वाले शौचालय को लेकर भाजपा सरकार पर तंज कसा है| भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि, शा…

शासन-प्रशासन में ‘पारदर्शिता’ लाने के बजाय शौचालयों में ‘पारदर्शिता’ ला रही भाजपा: चार सीट वाले 'शौचालय' पर अखिलेश का तंज
शासन-प्रशासन में ‘पारदर्शिता’ लाने के बजाय शौचालयों में ‘पारदर्शिता’ ला रही भाजपा: चार सीट वाले 'शौचालय' पर अखिलेश का तंज | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बस्ती जिले में एक साथ बने चार सीट वाले शौचालय को लेकर भाजपा सरकार पर तंज कसा है| भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि, शासन-प्रशासन में पारदर्शिता लाने के बजाय 'शौचालय' में पारदर्शिता ला रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना दीवार के चार शौचालयों का एक साथ होना भाजपाई भ्रष्टाचार का अनूठा उदाहरण है|



आपको बता दें कि,  बस्ती जिले से हाल में एक ही टॉयलेट में 2 सीटों की तस्वीर सामने आई थी| अब एक और तस्वीर सामने आई है, इस बार शौचालय के अंदर चार टॉयलेट सीटें एक साथ लगा दी गई हैं| न दरवाजा है, न टॉयलेट सीटों के बीच पार्टिशन| 



यह पूरा मामला  बस्ती जिले के रूधौली ब्‍लाॅक के ग्राम पंचायत धंसा का है। यहां एक टॉयलेट में 4 सीटें लगा दी गई हैं। यही नहीं, इसमें कोई दरवाजा भी नहीं लगाया गया है। न ही किसी तरह का पार्टीशन किया गया है।  इससे पहले बस्ती के ही कुदरहा ब्लॉक के गौरा धुंधा में 2 सीट वाले सामुदायिक टॉयलेट का मामला चर्चा में था|


एक ही टॉयलेट में 4 सीटें लगाने का मामला सामने आने के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तंज कसा है| उन्होंने इसका वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए ट्वीट किया, भाजपा ने कहा था तो ये था कि शासन-प्रशासन में ‘पारदर्शिता’ लाएंगे पर वहाँ तो लाए नहीं और जहाँ पारदर्शिता नहीं होनी चाहिए वहाँ ला रहे हैं। दरअसल बिना दीवार के चार शौचालयों का एक साथ होना भाजपाई भ्रष्टाचार का अनूठा उदाहरण है। भाजपा का सामुदायिक शौचालय का अर्थ ये है क्या?



इससे पहले, एक ही टॉयलेट में 2 सीटों की तस्वीर करते हुए अखिलेश यादव ने लिखा था, डबल सीट वाली सरकार

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।