लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा,''उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधान सभा चुनाव समाजवादी पार्टी छोटे राजनीतिक दलों के साथ गठबंधन करेगी।
जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा,', चुनाव को उनके(भाजपा) पक्ष में करने के लिए डीएम और एसपी को खुली छूट दी है। भाजपा पैसे और प्रशासनिक ताकत से चुनाव में हेराफेरी कर रही है|
उन्होंने कहा,'',''हाल ही में संपन्न पंचायत चुनावों में, भाजपा ने परिणामों को प्रभावित करने की कोशिश की, फिर भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा। अब सिर्फ प्रभुत्व हासिल करने के लिए उन्होंने डीएम, एसपी को चुनाव (परिणाम) अपने (भाजपा) पक्ष में करने की खुली छूट दे दी है। पैसे और प्रशासन की ताकत से चुनाव में हेराफेरी कर रही है बीजेपी|
2022 विधानसभा चुनाव पर अखिलेश यादव ने कहा,''समाजवादी पार्टी आने वाले समय में छोटे दलों के साथ गठबंधन करेगी| उन्होंने कहा,''बेरोजगारी, महंगाई जैसे वास्तविक मामलों पर बहस नहीं करना चाहती भाजपा|
अखिलेश ने कहा,''उत्तर प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है। जनता बदलाव के लिए वोट करेगी। जिस दिन से, भाजपा ने (यूपी में) सरकार बनाई, वह अपने संकल्प पत्र को भूल गई है। मुझे लगता है कि बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र को कचरे में फेंक दिया है|