लखनऊ: उत्तर प्रदेश के गोमती रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के सिलसिले में सीबीआई ने गाजियाबाद, लखनऊ, आगरा में कई छापे मारे। सीबीआई ने लगभग 1400 करोड़ रुपये की उत्तर प्रदेश की गोमती रिवरफ्रंट परियोजना के संबंध में सीबीआई ने यूपी के गाजियाबाद, लखनऊ, आगरा में कई छापे मारे। एजेंसी में ने इसमें एक नया मामला दर्ज किया है|
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने लखनऊ में गोमती रिवर फ्रंट परियोजना में कथित अनियमितताओं के संबंध में गाजियाबाद, लखनऊ, आगरा में 40 से ज्यादा जगहों पर छापे मारे हैं| इससे पहले सीबीआई ने इस संबंध में लोक सेवकों और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सोमवार को कई राज्यों में करीब 43 जगहों पर व्यापक तलाशी अभियान चलाया| उन्होंने कहा कि सुबह शुरू हुआ तलाशी अभियान अभी चल रहा है और आज जारी रह सकता है| अधिकारियों के मुताबिक, प्राथमिकी में करीब 180 अधिकारियों को आरोपी बनाया गया है जिनमें बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश सरकार के अभियंता तथा अन्य अधिकारी शामिल हैं| सीबीआई ने उक्त परियोजना के सिलसिले में यह दूसरी प्राथमिकी दर्ज की है|