मुंबई: मोहन भागवत के बयान 'सभी भारतीयों का डीएनए एक है' पर महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा,'कांग्रेस की भूमिका पहले से ही स्पष्ट थी कि हिन्दुस्तान के हर इंसान का डीएनए एक ही है, वो किसी भी धर्म का हो। आज मोहन भागवत जी को ये पता चला तो हम इसका स्वागत करते हैं|
NCP नेता नवाब मलिक मोहन ने कहा,''भागवत का बयान कि भारत में रहने वाले सभी लोगों का DNA एक है। अगर भागवत जी का हृदय बदल रहा है तो हम उसका स्वागत करते हैं। वर्ण व्यवस्था में विश्वास करने वाला संगठन अगर धर्म की हदों को तोड़ना चाहता है तो ये अच्छी बात है|
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा था कि सभी भारतीयों का डीएनए एक है, चाहे वे किसी भी धर्म के हों।भागवत ने कहा,''','''सभी भारतीयों का डीएनए समान है चाहे वह किसी भी धर्म का हो| ,''हिंदू-मुस्लिम एकता भ्रामक है क्योंकि वे अलग नहीं, बल्कि एक हैं।
उन्होंने कहा,''देश में एकता के बिना विकास संभव नहीं है। एकता का आधार होना चाहिए राष्ट्रवाद और पूर्वजों की महिमा होनी चाहिए। आरएसएस प्रमुख ने कहा कि ,''हम लोकतंत्र में हैं। हम लोकतांत्रिक देश में रहते हैं। हिंदुओं या मुसलमानों का प्रभुत्व नहीं हो सकता। भारतीयों का ही वर्चस्व हो सकता है|