मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

1 करोड़ नौजवानों को टैबलेट/स्मार्टफोन, भू-माफियाओं की जमीनों पर बनेंगे गरीबों के लिए आवास: CM योगी का विधानसभा में ऐलान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,''पिछले 5 वर्ष के दौरान प्रदेश में बज़ट का दायरा लगभग दोगुना हुआ। आज हम लगभग 6 लाख करोड़ रुपये तक बज़ट के दायरे को पहुंचाने में सफ…

1 करोड़ नौजवानों को टैबलेट/स्मार्टफोन, भू-माफियाओं की जमीनों पर बनेंगे गरीबों के लिए आवास: CM योगी का विधानसभा में ऐलान
1 करोड़ नौजवानों को टैबलेट/स्मार्टफोन, भू-माफियाओं की जमीनों पर बनेंगे गरीबों के लिए आवास: CM योगी का विधानसभा में ऐलान | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,''पिछले 5 वर्ष के दौरान प्रदेश में बज़ट का दायरा लगभग दोगुना हुआ। आज हम लगभग 6 लाख करोड़ रुपये तक बज़ट के दायरे को पहुंचाने में सफल रहे हैं। बड़ी सोच, बड़े कार्य तो बज़ट का दायरा भी बड़ा होगा| प्रदेश की GSDP 5 वर्ष पहले 10-11 लाख करोड़ के आसपास थी आज हम इसे 20-21 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचें में सफल हुए हैं। 2015-16 में उत्तर प्रदेश देश अर्थव्यवस्था में 6 नंबर पर थे। उत्तर प्रदेश आज नंबर 2 की अर्थव्यवस्था बनी है|




उन्होंने कहा कि,'''व्यवसाय की सुगमता क्या होनी चाहिए इसपर हमने व्यापक संशोधन किए, नीतियां बनाई जिसके परिणाम सामने हैं। अगर दुनिया में भारत निवेश का सबसे अच्छा देश है, तो देश में उत्तर प्रदेश सबसे अच्छा गंतव्य है। इज ऑफ डूइंग बिजनेस में उ.प्र. 16वें स्थान से दूसरे स्थान पर आया है|



कोरोना महामारी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,'यह पहली महामारी है जिसमें एक भी गरीब भूखा नहीं मरा। हमें महामारी को तो स्वीकार करना होगा नहीं तो बीमारी के उपचार के लिए और बीमारी से बचाव के लिए कोई अभियान आगे नहीं बढ़ पाएगा| आज उत्तर प्रदेश में कोविड के लिए 4 लाख टेस्ट प्रतिदिन करने की क्षमता विकसित कर ली है। अब तक 7 करोड़ टेस्ट उत्तर प्रदेश में किए जा चुके हैं|




तालिबान का समर्थन करने वालों के चेहरे एक्सपोज किए जाएगें

अफगानिस्तान संकट पर सपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि,'''कुछ लोग तालिबान का समर्थन कर रहे हैं। वहां महिलाओं और बच्चों के साथ क्या क्रूरता की जा रही है। परन्तु कुछ लोग बेशर्मी से तालिबान का समर्थन कर रहे हैं। इन सभी के चेहरे एक्सपोज किए जाने चाहिए|




माफियाओं की जब्त की गई जमीनों पर गरीबों के लिए बनेंगे मकान

प्रदेश में अब परिस्थितियां बदली हैं। UP Govt ने भू-माफियाओं से ₹1,500 करोड़ की अवैध सम्पत्ति जब्त करने के साथ ध्वस्त भी की है, क्योंकि यह राज्य की सम्पत्ति थी। भू-माफियाओं ने जहां कब्जे से हवेली खड़ी की थी, वहां अब गरीबों के लिए आवास बनेंगे|




1 करोड़ नौजवानों को टैबलेट/स्मार्टफोन की सुविधा उपलब्ध कराएगी सरकार

हमने युवाओं को रोजगार/नौकरी दी हैं। उनके स्वावलंबन के लिए प्रदेश का परसेप्शन अच्छा किया है। अब प्रदेश का युवा कहीं भी जाएगा तो गर्व से कहेगा कि हम उत्तर प्रदेश से हैं| प्रदेश सरकार 01 करोड़ नौजवानों को टैबलेट/स्मार्टफोन की सुविधा उपलब्ध कराएगी। स्नातक, परास्नातक, तकनीकी और डिप्लोमा के नौजवानों को इस योजना के साथ जोड़ा जाएगा





CM की घोषणा

माफियाओं की जब्त की गई जमीनों पर गरीबों और दलितों के लिए बनेंगे मकान

1000 योग्य नौजवानों को टैब/लैपटॉप देगी सरकार, 3000 करोड़ का बजट अलॉट.


सरकारी कर्मचारियों के सम्बंध में CM ने किया ऐलान: 1 जुलाई से 28% की बढ़ोतरी के साथ DA मिलेगा

अधिवक्ताओं को अब सामाजिक सुरक्षा के तहत 5 लाख मिलेंगे, पहले मिलते थे 1.5 लाख.


23 अगस्त से हम कोरोना प्रोटोकॉल के साथ विद्यालय खोल रहे-सीएम योगी

सपा ने 2016 में 6 लाख मीट्रिक टन किया था, आज हमने 56 लाख मीट्रिक टन खरीद की-सीएम योगी


गन्ना किसानों का भुगतान किया, 119 चीनी मिल कोरोना काल मे भी चली

1.41 लाख करोड़ का भुगतान किया-सीएम योगी



CM योगी ने सपा पर किया कटाक्ष: 

हमारे लिए यूपी एक परिवार, हम आप की तरह केवल एक परिवार के नहीं हैं,जिनके गीत गाते रहें, हमें एक परिवार का विकास नहीं करना, हमें पूरे उत्तर प्रदेश परिवार का विकास करना है..आपको अपने स्मारक बनाने में अच्छा लगा आपने किया हमने महापुरुषों के स्मारकों का काम किया|




मुख्यमंत्री योगी का विधानसभा में ऐलान, माफियाओं की जब्त की गई जमीनों पर गरीबों और दलितों के लिए बनेंगे मकान...जो माफियाओं को साथ लेके जाएगा पीछे पीछे बुलडोजर भी जाएगा| माफियाओं की संपत्ति धवस्त कराकर गरीबों के आवास बनेंगे




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।