वड़ोदरा: गुजरात के वडोदरा ज़िले के कर्जन तालुक़ा के देथाण गांव में एक विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने वाले छह लोगों को पुलिस ने आज पकड़ लिया। वडोदरा के कर्जन गांव में पुलिस ने एक महिला का सामूहिक बलात्कार और हत्या करने वाले 6 लोगों को सनीफर डॉग की मदद से पकड़ा।
पुलिस ने छानबीन के बाद खोजी कुत्तों की मदद से उसमें से एक को पकड़ा और उसकी निशानदेही पर पांच अन्य को भी पकड़ लिया। इनमे से एक बिहार, एक झारखंड और चार उत्तर प्रदेश के मूल निवासी बताए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक,'' गांव के बाहर घास काटने गई महिला के साथ 16 अगस्त की शाम छह लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था और बाद में कपड़े से गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी थी।
वडोदरा के DSP ने बताया, "डॉग को घटनास्थल पर ले जाने से उसने ट्रैक करते हुए 500-700 मीटर दूर तंबू में जाकर एक व्यक्ति पर शंका व्यक्त की।"पुलिस के पूछताछ करने पर पूरी घटना की जानकारी मिली
वडोदरा (ग्रामीण) एसपी सुधीर देसाई कहते हैं,'' एक पुलिस कुत्ता अपराध स्थल के पास एक तंबू में एक व्यक्ति का पता लगाने में कामयाब रहा। पूछताछ के बाद, यह पाया गया कि 6 लोगों ने महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया और उसकी हत्या कर दी,''