मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

न्योता मुझे नहीं, उन 700+ किसान परिवारों को दो जिनके घर आपने उजाड़ दिए: बीजेपी के प्रस्‍ताव पर जयंत चौधरी ने दिया जवाब

लखनऊ: भाजपा ने राष्‍ट्रीय लोकदल के प्रमुख जयंत चौधरी को भाजपा गठबंधन में आने का न्‍यौता तक दे दिया लेकिन, जयंत चौधरी ने इस प्रस्‍ताव को ठुकराते हुए कहा, मुझे आमंत्रित न करें, बल्कि किसान आंदोलन के दौ…

न्योता मुझे नहीं, उन 700+ किसान परिवारों को दो जिनके घर आपने उजाड़ दिए: बीजेपी के प्रस्‍ताव पर जयंत चौधरी ने दिया जवाब
न्योता मुझे नहीं, उन 700+ किसान परिवारों को दो जिनके घर आपने उजाड़ दिए: बीजेपी के प्रस्‍ताव पर जयंत चौधरी ने दिया जवाब | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  भाजपा ने राष्‍ट्रीय लोकदल के प्रमुख जयंत चौधरी को भाजपा गठबंधन में आने का न्‍यौता तक दे दिया लेकिन, जयंत चौधरी ने इस प्रस्‍ताव को ठुकराते हुए कहा, मुझे आमंत्रित न करें, बल्कि किसान आंदोलन के दौरान  मारे गए 700 से अधिक किसानों को आमंत्रित करें जिनके घर आपने तबाह कर दिए।" बता दें कि,'' उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यूपी के जाट नेताओं के साथ बीजेपी सांसद परवेश साहिब सिंह वर्मा के आवास पर मीटिंग की है| अमित शाह की जाट नेताओं के बैठक के बाद भाजपा ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही जयंत चौधरी की आरएलडी बीजेपी गठबंधन में शामिल होने का ऑफर दे दिया|



दिल्ली में यूपी के जाट नेताओं के साथ गृह मंत्री अमित शाह की बैठक के बाद परवेश साहिब सिंह वर्मा ने कहा,''जयंत चौधरी (RLD chief) ने एक गलत रास्ता चुना है, जाट समुदाय के लोग उनसे बात करेंगे और उनको समझाएंगे। हमारा दरवाज़ा उनके लिए खुला है। हम तो चाहते थे कि वो हमारे घर (BJP) में आए लेकिन उन्होंने दूसरा घर चुना है| 



' क्या जयंत उनके संपर्क में हैं इसके जवाब में बीजेपी सांसद ने कहा, ''चुनाव के बाद देखेंगे क्या संभावना बनती है। हम तो चाहते थे कि हमारे घर में आएं, लेकिन उन्होंने कोई दूसरा घर चुना है।' बीजेपी की ओर से आए ऑफर का जवाब देने में राष्‍ट्रीय लोकदल के प्रमुख जयंत चौधरी ने भी देर नहीं की। परवेश वर्मा के बयान ( hinting a possible post-poll alliance with RLD in UP) के बाद जयंत चौधरी ने ट्वीट किया, न्योता मुझे नहीं, उन +700 किसान परिवारों को दो जिनके घर आपने उजाड़ दिए!!


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-its-not-too-serious-says-swami-prasad-maurya-on-rpn-singh-joining-bjp


उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में होंगे चुनाव

उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान होना है। पहले चरण में 10 फरवरी को 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान होगा। इसमें शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, बुलंदशहर जिले प्रमुख हैं।


https://www.thevirallines.net/prayagraj-news-uttar-pradesh-rrb-ntpc-exam-6-policemen-suspended-for-brutally-beating-up-students-in-prayagraj


दूसरे चरण में 14 फरवरी को नौ जिलों की 55 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इसमें सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बरेली, अमरोहा, पीलीभीत प्रमुख जिले हैं। पहले दोनों चरणों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मतदान होगा। पिछले चुनावों में भाजपा ने इस इलाके में अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन इस बार किसान आंदोलन की वजह से क्षेत्र के किसानों और जाट समुदाय में भाजपा के खिलाफ नाराजगी देखने को मिली है।



https://www.thevirallines.net/prayagraj-news-uttar-pradesh-priyanka-gandhi-calls-brutal-beating-of-students-in-prayagraj-extremely-condemnable




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।