मुख्य सामग्री पर जाएँ
17 सितंबर 2026

यूपी : बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर, अब घर बैठे WhatsApp पर पाएं बिल, कनेक्शन, शिकायत सबकी जानकारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश भी बढ़ती टेक्नोलॉजी के साथ आगे बढ़ता जा रहा है. ऐसे में यूपी के बिजली कंज्यूमर्स के लिए एक अच्छी खबर है. अब उपभोक्ताओं को बिजली का बिल उनके व्हॉट्सएप पर ही मिल जाया करेगा. इसके लिए…

यूपी : बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर, अब घर बैठे WhatsApp पर पाएं बिल, कनेक्शन, शिकायत सबकी जानकारी
यूपी : बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर, अब घर बैठे WhatsApp पर पाएं बिल, कनेक्शन, शिकायत सबकी जानकारी | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश भी बढ़ती टेक्नोलॉजी के साथ आगे बढ़ता जा रहा है. ऐसे में यूपी के बिजली कंज्यूमर्स के लिए एक अच्छी खबर है. अब उपभोक्ताओं को बिजली का बिल उनके व्हॉट्सएप पर ही मिल जाया करेगा. इसके लिए UPPCL ने व्हॉट्सएप बिजनेस सर्विस शुरू की है. सबसे पहले यह सुविधा उन्हें मिलेगी जिनके पास स्मार्टफोन है. इसके बाद सामान्य मीटर वालों को भी इसका लाभ मिलेगा.




इस सेवा का लाभ पाने के लिए आपको बस आधिकारिक व्हॉट्सएप नंबर पर अपने बिल के 10 अंक का अकाउंट आईडी बिजली विभाग के नंबर पर भेजना होगा. ये हैं वह व्हॉट्सएप नंबर-

पूर्वांचल के लिए- 8010968292

मध्यांचल के लिए- 8010924203

पश्चिमांचल के लिए- 7859804803

दक्षिणांचल के लिए- 8010957826



जानकारी के मुताबिक, UPPCL की इस नई सुविधा के जरिए उपभोक्ताओं के ये 5 काम आसानी से हो पाएंगे-

1. बिजली का बिल

2. नया कनेक्शन

3. खराब मीटर

4. बिल संशोधन

5. बिजली सप्लाई में व्यवधान की शिकायत




बता दें, UPPCL की इस नई व्हॉट्सएप बिजनेस सर्विस का मैसेज प्रदेश के 1.40 लाख रजिस्टर्ड नंबर पर भेजा जा रहा है. मैसेज में अपील की गई है कि इस नंबर से जुड़ें. अब इस नंबर के जरिए बिजली से जुड़ी शिकायतें कर पाएंगे और उनका समाधान भी जल्द ही निकाला जाएगा. हांलाकि, यह बताया जा रहा है कि कानपुर के लोगों को अभी इस सर्विस के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा













tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 14 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।