मुख्य सामग्री पर जाएँ
17 सितंबर 2026

आरक्षण को बचाना है, भाजपा को हटाना है: यूपी निकाय चुनावों में OBC आरक्षण रद्द होने पर बोले अखिलेश- पहले 'रिजर्वेशन', फिर इलेक्शन

जालौन: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जालौन में कहा कि, आरक्षण विरोधी भाजपा निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण के विषय पर घड़ियाली आंसू बहा रही है। आज भाजप…

आरक्षण को बचाना है, भाजपा को हटाना है: यूपी निकाय चुनावों में OBC आरक्षण रद्द होने पर बोले अखिलेश- पहले 'रिजर्वेशन', फिर इलेक्शन
आरक्षण को बचाना है, भाजपा को हटाना है: यूपी निकाय चुनावों में OBC आरक्षण रद्द होने पर बोले अखिलेश- पहले 'रिजर्वेशन', फिर इलेक्शन | फ़ोटो: TVL News

जालौन: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जालौन में कहा कि, आरक्षण विरोधी भाजपा निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण के विषय पर घड़ियाली आंसू बहा रही है। आज भाजपा ने पिछड़ों के आरक्षण का हक छीना है, कल भाजपा बाबा साहब द्वारा दिए गए दलितों के आरक्षण को भी छीन लेगी।


 यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने न केवल पिछड़ों को धोखा दिया है अपितु बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के दिए संविधान को भी खत्म करने की साजिश की है। निकाय चुनावों में ओबीसी का आरक्षण खत्म करने का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है। न्यायालय के समक्ष जानबूझकर तथ्य प्रस्तुत नहीं किये गये। उत्तर प्रदेश की 60 प्रतिशत आबादी को आरक्षण से वंचित कर दिया गया। भाजपा ने मनमानी प्रक्रिया अपने फायदे के लिए ही की थी।


अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने डॉ0 राममनोहर लोहिया और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी के विचारों को आत्मसात करके सदैव सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ी है। जातिगत जनगणना और सामाजिक न्याय की मांग की है। भाजपा समाजवादी पार्टी की इस न्याय की लड़ाई से डरी है। भाजपा ने इससे पहले 17 अति पिछड़ी जातियों से भी झूठ बोला है।


यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की पिछड़ा विरोधी नीयत साफ हो गई है। भाजपा जो खुद नहीं कर पाती वह जनहित याचिका के माध्यम से करवाती है। भाजपा का चाल, चरित्र, चेहरा सारी दुनिया के सामने उजागर हो गया है। जो खुद को पिछड़ा वर्ग हितैषी बताते थे वे भाजपा में आज बंधुआ मजदूर की तरह दिख रहे हैं।


अखिलेश यादव ने कहा कि समाज में पिछड़ों के प्रतिनिधित्व को समाप्त करने की ही योजना भाजपा सरकार की थी। बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर द्वारा दिए गए सामाजिक न्याय के ढांचे को भाजपा पूरी तरह से ध्वस्त करना चाहती है। अंत्योदय का जुमला देने वालों ने जिस तरह छल से समाज के पिछड़ों का हक, सम्मान और अधिकार छीनने का काम किया है वह लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।


अखिलेश यादव ने आरक्षण बचाने की लड़ाई में पिछड़ों और दलितों को समाजवादी पार्टी के साथ आने की अपील की है और कहा कि पहले पिछड़ों का आरक्षण हो, फिर चुनाव हो।

                


आरक्षण को बचाना है, भाजपा को हटाना है:अखिलेश यादव



यह भी पढ़ें: यूपी निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण रद्द, आरक्षित सभी सीटें अब 'सामान्य' मानी जाएंगी: HC का फैसला 



यह भी पढ़ें: यूपी निकाय चुनावों में ओबीसी आरक्षण रद्द होने पर भाजपा पर हमलावर हुई सपा, कहा- आज पिछड़ों का हक छीना, कल दलितों का छीनेगी







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 15 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।