घोसी विधानसभा उपचुनाव: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान बुरी तरह चुनाव हार गए | सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने बीजेपी उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को 42759 वोटों से हरा दिया है| सपा के सुधाकर सिंह को 1 लाख 24 हजार 427 वोट मिले हैं, वहीं, BJP के दारा सिंह चौहान को 81 हजार 668 वोट मिले हैं|
घोसी उपचुनाव में सपा की जीत पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है| यादव ने कहा कि ,'' ये भाजपा की राजनीतिक ही नहीं, नैतिक हार भी है।
अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा,'' घोसी की जनता ने भाजपा को ‘पचास हजारी पछाड़’ दी है। ये भाजपा की राजनीतिक ही नहीं, नैतिक हार भी है।
अखिलेश यादव ने कहा कि ,''घोसी के विधानसभा उप चुनाव के साथ-साथ उप्र जिला पंचायत उपचुनावों में लखनऊ, मिर्जापुर, जालौन, बहेड़ी में सपा उम्मीदवारों की बड़ी जीत पर सभी मतदाताओं, सभी विजयी प्रत्याशियों, सक्रिय नेतागणों-पदाधिकारियों, ऊर्जावान कार्यकर्ताओं-साहसी बूथ रक्षकों को बधाई, धन्यवाद और शुभकामनाएँ!!!