मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Ghosi Byepoll Result: घोसी उपचुनाव में बीजेपी की करारी हार, सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने दारा सिंह चौहान को करीब 43 हजार वोटों से हराया

घोसी विधानसभा उपचुनाव: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने शानदार जीत दर्ज की है| सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने बीजेपी उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को…

Ghosi Byepoll Result: घोसी उपचुनाव में बीजेपी की करारी हार, सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने दारा सिंह चौहान को करीब 43 हजार वोटों से हराया
Ghosi Byepoll Result: घोसी उपचुनाव में बीजेपी की करारी हार, सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने दारा सिंह चौहान को करीब 43 हजार वोटों से हराया | फ़ोटो: TVL News

घोसी विधानसभा उपचुनाव:  उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने शानदार जीत दर्ज की है| सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने बीजेपी उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को 42759 वोटों से हरा दिया है|  समाजवादी पार्टी के प्रत्‍याशी सुधाकर सिंह को 1,24,427 वोट, जबकि भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान 81,668 वोट मिले|



2022 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर घोसी से विधायक बने दारासिंह चौहान अभी कुछ दिन पहले ही फिर से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी| घोसी उपचुनाव परिणाम पर सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा, "अखिलेश यादव जिंदाबाद, समाजवादी पार्टी जिंदाबाद"



घोसी उपचुनाव में सपा की जीत पर पार्टी सांसद राम गोपाल यादव ने कहा, "घोसी में समाजवादी पार्टी की बड़ी जीत घोसी के लोगों के आशीर्वाद को दर्शाती है। मैं घोसी के मतदाताओं को धन्यवाद देता हूं...मैं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रशासन को भी धन्यवाद देता हूँ...परिणाम स्पष्ट रूप से 2024 के लोकसभा चुनावों की ओर संकेत करते हैं।''



योगी सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री रहे दारा सिंह चौहान, सत्ता जाने की आशंका में  2022 के विधानसभा चुनाव से पहले ही भाजपा छोड़ सपा में शामिल हो गए थे| दारा सिंह चौहान 2022 में घोसी से सपा विधायक तो बन गए लेकिन सपा के सत्ता में न आ पाने के चलते दारा एक बार फिर सपा छोड़ भाजपा में शामिल हो गए| इसके बाद BJP ने दारा सिंह को सपा विधायक के पद से इस्तीफा दिलवाकर घोसी सीट खाली करा दी गई और फिर बीजेपी ने अपने सिम्बंल पर दारा सिंह चौहान को घोसी विधानसभा उपचुनाव में उतार दिया था




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 सितंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।