मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

मैनपुरी लोकसभा, रामपुर एवं खतौली विधानसभा उपचुनाव: तीनों सीटों पर खिल रहा कमल - केशव प्रसाद मौर्य

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा,''मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव और रामपुर विधानसभा उपचुनाव एवं खतौली विधानसभा उपचुनाव में भाजपा जीतेगी| तीनों सीटों पर कमल खिल रहा है। केशव…

मैनपुरी लोकसभा, रामपुर एवं खतौली विधानसभा उपचुनाव: तीनों सीटों पर खिल रहा कमल - केशव प्रसाद मौर्य
मैनपुरी लोकसभा, रामपुर एवं खतौली विधानसभा उपचुनाव: तीनों सीटों पर खिल रहा कमल - केशव प्रसाद मौर्य | फ़ोटो: TVL News

प्रयागराज:  उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा,''मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव और रामपुर विधानसभा उपचुनाव एवं खतौली विधानसभा उपचुनाव में भाजपा जीतेगी| तीनों सीटों पर कमल खिल रहा है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा,,‘उपचुनाव की दृष्टि से मैं यही कहना चाहता हूं कि मैनपुरी लोकसभा और रामपुर एवं खतौली विधानसभा, तीनों सीटों पर कमल खिल रहा है। जनता समाजवादी पार्टी को नकार रही है और भाजपा को आशीर्वाद मिल रहा है| उन्होंने कहा,''इस बार मैनपुरी की जनता नया इतिहास लिखने को तैयार है। 



मैनपुरी लोकसभा सीट और रामपुर व खतौली व‍िधानसभा सीट पर आज शनिवार शाम 5 बजे तक चुनाव प्रचार थम गया है।आखिरी दिन सियासी दलों ने वोटरों को रिझाने के लिए पूरी ताकत झोंकी। 5 दिसंबर को होने वाले मतदान के लिए रविवार को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी।  मतगणना आठ दिसंबर को होगी।



 मैनपुरी और रामपुर सीट पर सपा की प्रत‍िष्‍ठा दांव पर लगी है। रामपुर सीट पर सपा नेता अखिलेश यादव और आजम खां ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के प्रत्‍याशी असीम रजा के ल‍िए प्रचार क‍िया। वहीं शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना की चुनावी जनसभा में मतदाताओं से अपील करते हुए कहा क‍ि भाजपा की जीत रामपुर के विकास की गारंटी होगी।


सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने जसवंतनगर में रोड शो किया


मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव ने आज शनिवार को जसवंतनगर में रोड शो किया। डिंपल यादव ने कहा क‍ि,''हमें पूरे मैनपूरी का साथ और समर्थन मिल रहा है। मैं लोगों से निवेदन करती हूं कि नेताजी(मुलायम सिंह यादव) के सम्मान में समाजवादी पार्टी को वोट दें क्योंकि मैनपुरी के लोगों ने देखा है कि विकास कैसे किया जाता है|



समाजवादी पार्टी बड़े अंतर से मैनपुरी का लोकसभा उपचुनाव जीतेगी: अखिलेश यादव  

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि ,''मैनपुरी में समाजवादी पार्टी चुनाव जीतने जा रही है। जब भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ता है तो वे हम पर झूठे आरोप लगाते हैं। उम्मीद है कि चुनाव आयोग निष्पक्ष चुनाव कराना सुनिश्चित करेगा। बीजेपी ने मैनपुरी के विकास के लिए कुछ नहीं किया|










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।