लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं| विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है| उत्तर प्रदेश बीजेपी में सियासी नेतृत्व संकट के बीच खबर है कि अगले साल 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के नाम का एलान नहीं करेगी| योगी सरकार के मंत्री ने दावा है कहा कि भाजपा मुख्यमंत्री पद के लिए फैसला 2022 विधानसभा चुनाव के बाद करेगी|
यूपी के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि,'' उत्तर प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री को अगले साल राज्य विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा अंतिम रूप दिया जाएगा। यह बयान उत्तर प्रदेश बीजेपी सूत्रों के उस बयान से उलट है, जिसमें कहा गया था कि पार्टी विधानसभा चुनाव सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लड़ेगी और इस पर दोबारा से विचार करने की जरूरत ही नहीं है|
अब स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा है, 'जब 2022 आएगा, हम चुनाव जीतेंगे| उत्तर प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री को अगले साल राज्य विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा अंतिम रूप दिया जाएगा|
बता दें, साल 2017 में भाजपा ने बिना मुख्यमंत्री चेहरे पर चुनाव लड़ा था| इस बार भी भाजपा यूपी में आगामी वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए किसी को मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर पेश नहीं करेगी। स्वामी प्रसाद मौर्य के मुताबिक, दोबारा सत्ता में आने के बाद उनकी पार्टी अपने मुख्यमंत्री का चुनाव करेगी। यानि की भाजपा किसी को भी अपने मुख्यमंत्री चेहरे के तौर पर पेश नहीं करेंगे। विधानसभा चुनाव के बाद केंद्रीय नेतृत्व से परामर्श के बाद मुख्यमंत्री के तौर पर अपनी पसंद का फैसला करेगा।