मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

एक महीना नहीं, दो महीना-तीन महीना रहें, आखिरी समय पर वहीं रहा जाता है: पीएम मोदी के वाराणसी दौरे पर अखिलेश यादव का बयान'; BJP भड़की

लखनऊ:''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिनों के वाराणसी दौरे पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा, “बहुत अच्छी बात है। एक महीना नहीं, दो महीना-तीन महीना रह…

एक महीना नहीं, दो महीना-तीन महीना रहें, आखिरी समय पर वहीं रहा जाता है: पीएम मोदी के वाराणसी दौरे पर अखिलेश यादव का बयान'; BJP भड़की
एक महीना नहीं, दो महीना-तीन महीना रहें, आखिरी समय पर वहीं रहा जाता है: पीएम मोदी के वाराणसी दौरे पर अखिलेश यादव का बयान'; BJP भड़की | फ़ोटो: TVL News

 लखनऊ:''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिनों के वाराणसी दौरे पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा, “बहुत अच्छी बात है। एक महीना नहीं, दो महीना-तीन महीना रहें। अच्छी बात है। वो जगह रहने वाली है। आखिरी समय पर वहीं रहा जाता है बनारस में”| 




दरअसल,''अखिलेश यादव से जब पूछा गया कि,पीएम मोदी बनारस में है और एक महीना का लंबा कार्यक्रम रखा जा रहा है. तो उन्होंने कहा,''एक महीना, दो महीना, तीन महीने वही रहें| बहुत अच्छी बात है,  वह जगह रहने वाली है.... आखिरी समय पर वही रहा जाता है बनारस में| लोग बनारस में अपने अंतिम क्षण भी बिताते हैं।



अखिलेश यादव के बयान पर बीजेपी का रिएक्शन

अखिलेश यादव के बयान आखिरी समय में बनारस ही रहा जाता है पर उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा,''सपा मुखिया अखिलेश यादव का प्रधानमंत्री पर ओछी टिप्पणी करना एक शर्म की बात है। यह दरशाता है की उनकी मानसिकता औरंगजेब की है, उनकी मानसिकता जिन्ना की है। जिस तरह से उन्होंने राम भक्तों पर गोलियां चलवाई वहीं उनकी सोच है|




अखिलेश यादव के बयान पर भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा,''अखिलेश यादव की टिप्पणी का जवाब आने वाले चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता देगी। ये अपमानजनक और निचले स्तर की टिप्पणी है। काशी विश्वनाथ मंदिर के पुनरुद्धार का काम हुआ है, इसका श्रेय PM को जाता है|



अखिलेश यादव पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा,'अगर वो सच्चे हिंदू हैं तो उन्हें इसका स्वागत करना चाहिए। 200-300 सालों बाद काशी में बड़ा बदलाव हो रहा है और स्वागत नहीं करना है तो कम से कम चुप बैठना चाहिए|



अखिलेश यादव के बयान पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा,''जब राम मंदिर बन रहा था तब इन्होंने कार सेवकों पर गोलियां चलवाई थीं। काशी के भव्य स्वरूप का उनको स्वागत करना चाहिए। औरंगजेब ने काशी का रूप बिगाड़ा था। काशी की तारीफ़ न करके क्या वह औरंगज़ेब के साथ खड़े हैं?



https://www.thevirallines.net/india-news-jaya-bachchan-takes-a-jibe-at-pm-modi-says-modi-is-scared-from-lal-topi-and-he-is-cutting-the-lace-on-the-lace



यूपी सरकार में मंत्री सिद्दार्थ नाथ सिंह ने कहा कि,'' जो भारतीय संस्कृति से प्रेरित होते हैं वो अपने दुश्मनों का भी बुरा नहीं सोचते, लेकिन जो जिन्ना संस्कृति से प्रेरित होते हैं, वो ही ऐसी भाषा बोल सकते हैं, अखिलेश जी के बारे में अब क्या बोलें, वो तो जिन्ना संस्कृति से ही प्रेरित हैं|



सिद्दार्थ नाथ सिंह ने कहा कि,'''पीएम मोदी के लिए अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया से पता चलता है कि वह काशी के पुनर्विकास और यहां की बढ़ती भारतीय संस्कृति के गौरव को पचा नहीं पा रहे हैं। यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि वह भारतीय संस्कृति से नहीं बल्कि जिन्ना संस्कृति से प्रेरित हैं। ऐसे में वह इस तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यह दुर्भाग्य की बात है|



यूपी सरकार में मंत्री डॉ महेंद्र सिंह ने कहा कि,''एक तरफ आज पूरा देश काशी विश्वनाथ धाम का भव्य रूप देखकर यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी की प्रशंसा कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ जिन्नावादी मानसिकता से ओतप्रोत अखिलेश ये सब देखकर इतना बौखला गए हैं कि पीएम मोदी के लिए ऐसा घटिया बयान दे डाला,अखिलेश जी इसका जनता जवाब जरूर देगी|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।