मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

श्रीनगर आतंकी हमला: पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले की मांगी जानकारी

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के जीवान इलाके में पुलिस वाहन पर आतंकी हमला हुआ जिसमें 2 पुलिसकर्मियों की मौत हेा गई जबकि 12 अन्‍य घायल हो गए| पीएम नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले…

श्रीनगर आतंकी हमला: पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले की मांगी जानकारी
श्रीनगर आतंकी हमला: पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले की मांगी जानकारी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के जीवान इलाके में पुलिस वाहन पर आतंकी हमला हुआ जिसमें 2 पुलिसकर्मियों की मौत हेा गई जबकि 12 अन्‍य घायल हो गए|  पीएम नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले की जानकारी मांगी है| उन्होंने हमले में शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों के परिवारों के प्रति भी संवेदना व्यक्त की है|



 श्रीनगर के पंथा चौक इलाके में जेवान के पास आज शाम एक पुलिस वाहन पर आतंकियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी है| हमले में 14 जवान घायल हो गए।  इसमें से दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है| वहीं, कई जवान की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है।



कश्मीर जोन पुलिस के मुताबिक, घायल पुलिसकर्मियों में एक एएसआई और एक सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल की मौत हो गई| इस हमले के बाद पीएम नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले की जानकारी मांगी है। उन्होंने हमले में शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों के परिवारों के प्रति भी संवेदना व्यक्त की है|


https://www.thevirallines.net/jammu-and-kashmir-news-srinagar-terror-attack-militants-fired-upon-a-police-vehicle-in-pantha-chowk-area-of-srinagar


बता दें कि, जम्मू कश्मीर की 9 वीं बटालियन सशस्त्र पुलिस बस पर यह हमला हुआ है।सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। बताया जा रहा कि आतंकी मोटर साइकिल से आये थे और पुलिस बस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी थी। जिनमें 2 जवान शहीद हो गए है| हमले में 12 अन्य जवान घायल हुए गए हैं।


https://www.thevirallines.net/jammu-and-kashmir-news-militants-opened-fire-on-police-vehicle-in-pantha-chowk-area-of-srinagar-14-jawans-injured



श्रीनगर में हुए आतंकी हमले पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फ़ारुख़ अब्दुल्ला ने कहा,''मैं शहीदों को श्रद्धांजलि देता हूं। भारत सरकार जब तक दिल नहीं जीतेगी और दिल्ली से दूरी को दूर नहीं करेगी ये चीज चलती रहेगी। दोनों मुल्कों (भारत और पाकिस्तान) को अपने अहंकार को भूलना है और रास्ता निकालना है|



श्रीनगर आतंकी हमले पर आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने कहा,'आज शाम को ड्यूटी खत्म होने के बाद हमारे 25 पुलिसकर्मी एक बस में श्रीनगर से जेवन जा रहे थे, रास्ते में शाम 6:30 बजे दो-तीन आतंकवादियों ने अंधेरे का फायदा उठाते हुए गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग की। इसमें हमारे 14 पुलिसकर्मी घायल हो गए| हमारे लोगों ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें एक आतंकवादी को गोली लगी है लेकिन वो भागने में कामयाब हो गया है। 2 जवान शहीद हो गए और 12 लोग खतरे से बाहर हैं। जैश-ए-मोहम्मद के कश्मीर टाइगर ने हमले का दावा किया है, हम जल्दी ही इस ग्रुप को मार गिराएंगे|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।