लखनऊ: 24 अगस्त 2021 को होगी PET की परीक्षा| उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) प्रदेश में पहली बार होने वाली प्रारम्भिक पात्रता परीक्षा (PET) की परीक्षा अब 24 अगस्त होगी| पहले ये PET की परीक…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
PET Exam: अब 24 अगस्त को होगी PET की परीक्षा | फ़ोटो: TVL News
लखनऊ: 24 अगस्त 2021 को होगी PET की परीक्षा| उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) प्रदेश में पहली बार होने वाली प्रारम्भिक पात्रता परीक्षा (PET) की परीक्षा अब 24 अगस्त होगी| पहले ये PET की परीक्षा 20 अगस्त को होनी थी, अब ये परीक्षा 24अगस्त को दो पालियों में कराई जाएगी।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार,''आयोग के विज्ञापन संख्या-01-परीक्षा/2021, प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET)-2021 की दिनांक-20 अगस्त, 2021 को आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा की तिथि को संशोधित करते हुए आयोग द्वारा उक्त परीक्षा दिनांक- 24 अगस्त, 2021 (मंगलवार) को दो पालियों (प्रथम पाली-पूर्वाह्न 10:00 से मध्याह्न 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली-अपराह्न 03:00 बजे से 05:00 बजे तक) कराए जाने का निर्णय लिया गया है।
आपको बता दें UPSSSC ने राज्य में सरकारी नौकरियों के लिए भर्ती प्रक्रिया को आसान व पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से प्राथमिक अहर्ता परीक्षा की शुरुआत की है| इस परीक्षा के लिए लगभग 21 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। ऐसे में यहां अभ्यर्थियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा होगी।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 10 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।