मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

सरकार फाइलों में गुलाबी आंकड़ें बनाने के लिए तो जद्दोजहद कर रही है लेकिन ये नहीं देखती कि अब सच्चाई हमारी नदियों में उतरा रही है: प्रियंका गांधी

नई दिल्ली: बिहार के बक्सर में गंगा नदी में दर्जनों लाशों के मिलने के बाद यूपी के गाजीपुर के बाद अब बलिया में शव दिखाई दिये हैं। गाजीपुर के बाद बलिया में अब तक 60 से अधिक शवों को बाहर निकाला गया है। ब…

सरकार फाइलों में गुलाबी आंकड़ें बनाने के लिए तो जद्दोजहद कर रही है लेकिन ये नहीं देखती कि अब सच्चाई हमारी नदियों में उतरा रही है: प्रियंका गांधी
सरकार फाइलों में गुलाबी आंकड़ें बनाने के लिए तो जद्दोजहद कर रही है लेकिन ये नहीं देखती कि अब सच्चाई हमारी नदियों में उतरा रही है: प्रियंका गांधी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: बिहार के बक्सर में गंगा नदी में दर्जनों लाशों के मिलने के बाद यूपी के गाजीपुर के बाद अब बलिया में शव दिखाई दिये हैं। गाजीपुर के बाद बलिया में अब तक 60 से अधिक शवों को बाहर निकाला गया है। बिहार के बक्सर और यूपी के बलिया व गाजीपुर में 24 घंटे में 206 शव गंगा से निकाले गए। सभी शवों को अधिकारियों की मौजूदगी में गंगा किनारे ही गड्ढा कर दफनाया गया। इनमें सबसे अधिक शव गाजीपुर में निकाले गए। यहां गंगा से 73 शव निकाले गए। बक्सर में 71 और बलिया में 62 शवों को निकालकर दफनाया गया है। 




नदियों में कई जगहों पर शव मिलने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा,सरकार फाइलों में गुलाबी आंकड़ें बनाने के लिए तो जद्दोजहद कर रही है, लेकिन ये नहीं देखती कि अब सच्चाई हमारी नदियों में उतरा रही है। हर रोज हमारी नदियों में शव बहकर आने की खबरें सामान्य नहीं हैं। आज से लगभग 100 साल पहले फ्लू के समय ऐसी घटनाएं हुईं थीं। प्रियंका गांधी ने कहा,''जिस समय लोगों की जिंदगियां बचाने के लिए युद्धस्तर पर काम होना चाहिए, उस समय सरकार केवल अपनी इमेज बचाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य कर रही है।




गौरतलब है कि,''बलिया के उजियार घाट और भरौली पर बहकर आये दर्जनों शवों को पुलिस ने निकलवाया है। उजियार और भरौली में 62 शवों को पुलिस ने गंगा से बाहर निकलवाया है। पुलिस प्रशासन ने जेसीबी गड्ढा खोदवाकर सभी शवों को जमीन में गड़वाया है। बलिया के उजियार घाट के ठीक उस पार बिहार का बक्सर है।




बलिया डीएम अदिति सिंह ने मंगलवार को कहा कि,'बलिया-बक्सर पुल के नीचे गंगा नदी के किनारे कल शाम कुछ लाशें मिलीं। पुलिस और स्थानीय प्रशासन द्वारा शवों का अंतिम संस्कार किया गया|



इससे पहले गाजीपुर में गंगा में दर्जनों लाशे??? बहती हुई दिखीं।गंगा नदी में शवों के पाए जाने पर मंगलवार को ही गाजीपुर के जिलाधिकारी ने कहा कि,''हम पेट्रोलिंग करा रहे हैं। लोगों को जागरुक करने का प्रयास कर रहे हैं कि अंत्येष्टि प्रक्रिया में समस्या है तो हमें सूचित करे। टीमें गांवों में भ्रमण कर रही हैं। हम नदी में भी नाव से पेट्रोलिंग करा रहे हैं|








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।