बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ|बस्ती जिले में नकली पनीर बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गयी । छापामारी के दौरान करीब 15 क्विंटल नकली पनीर की बरामदगी की गई है।छापामारी की भनक लगने से नकली पनीर के कारोबारी मौके से फरार हो गए। बड़े पैमाने पर नकली पनीर बनाने के कारोबार की सूचना बाद पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के राजा बाजार में एक मकान पर एसडीएम सदर के नेतृत्व में बस्ती पुलिस व SOG टीम ने छापा मारा। मौके पर नकली पनीर बनाते आधा दर्जन लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है।
राजा मैदान में स्थित सेंट्रल बैंक के पास पुरानी बस्ती पुलिस व SOG बस्ती की संयुक्त टीम ने छापा मारकर 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है| गिरफ्तार 6 आरोपियों में से 3 लोग गाजिपुर जिले के थाना करण्डा क्षेत्र के है| करीब 11 कुन्तल मिलावटी पनीर, 36 बोरी मिल्क पाउडर, 36 टीन सोयाबीन व मिलावटी पनीर बनाने के उपकरण (किमत करीब रूपये 5 लाख) बरामद किया गया है|
पुलिस ने बताया,''आज (12.05.202) राजा बाजार सेन्ट्रल बैक के आगे गोल्डन ट्रान्सपोर्ट मालिक के घर से 06 अभियुक्तों को 10 कुन्तल 50 कि0ग्रा0 मिलावटी पनीर, 36 बोरी मिल्क पाऊडर, 36 टीन सोयाबीन व मिलावटी पनीर बनाने के उपकरण (किमत करीब रूपये 5 लाख) के साथ गिरफ्तार कर थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती पर मु0अ0सं0 125/2021 धारा 419, 420,272 IPC पंजीकृत कर माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रामबाबू पुत्र विष्णू साहू निवासी सुर्ती हट्टा थाना पुरानी बस्ती, सेखर पुत्र लालू निषाद निवासी नरहरिया थाना पुरानी बस्ती ,संदीप पुत्र छोटेलाल निवासी लखनौरा सुगरमील थाना पुरानी बस्ती और कुन्दन यादव पुत्र जयचन्द यादव निवासी जमुआ थाना करण्डा जनपद गाजिपुर, रवि पुत्र अशोक निवासी जमुआ थाना करण्डा जनपद गाजिपुर, कमलेश यादव पुत्र मुसाफिर निवासी जमुआ थाना करण्डा जनपद गाजिपुर के रूप में हुई है|
फार्म का सरगना और मैनेजर अभी फरार है| पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, सूचना मिली थी कि शहर में नकली पनीर का कारोबार कर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है|
पुरानी बस्ती थाना के राजा मैदान में स्थित सेंट्रल बैंक के पास मकान में कई महीने से किया जा रहा था नकली पनीर बनाने का बड़े पैमाने पर कारोबार । नकली पनीर की एक दिन की सप्लाई बताई जा रही दो से तीन कुंटल।। फार्म का सरगना है रामकुमार मेवा लाल साहू।पुरानी बस्ती थाना के सुर्ती हट्टा का रहने वाला मुख्य सरगना रामकुमार मेवा लाल साहू है फरार। मैनेजर संजय सिह की देख रेख में होता था कारोबार| मैनेजर संजय सिह भी फरार।
यहां पनीर की सप्लाई लेने पहुंचे कुछ ऑटो चालको से भी पूछताछ की गई। आटो चालकों ने बताया कि वे बस्ती शहर समेत आसपास के सुदूरवर्ती कस्बों और जिलों तक की पनीर मण्डी में इसकी सप्लाई करते थे। बरामद पनीर और मिले पाउडर और रसायन का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
ऑटो चालक अजय पांडेय के मुताबिक बस्ती रुधौली डुमरियागंज, खोवा मंडी रोडवेज पर होता था नकली पनीर का सप्लाई। कारोबारी छापा पड़ने से पहले फरार हो गए। नकली पनीर के कारोबार का सरगना राम कुमार मेवालाल और मैनेजर संजय सिंह बताए गए। छापा पड़ने से पहले ही वे दोनों फरार हो चुके थे।
शहर के पुरानी बस्ती क्षेत्र के राजाबाजार मोहल्ले में कई महीनों से नकली पनीर बनाने का कारोबार चल रहा था, लेकिन न तो पुलिस और न ही खाद्य विभाग को इसकी भनक लगी। इसका भण्डाफोड़ तब हुआ जब एसडीएम सदर और एसओजी की टीम ने नकली पनीर की फैक्ट्री संचालित होने की मुखबिर से मिली सूचना के बाद छापामारी की।
खाद्य विभाग की टीम ने पनीर को जब्त कर लिया है और कुछ पनीर को जांच के लिए लैब में भेजा है। पुरानी बस्ती थाने में आरोपियों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपूर्व श्रीवास्तव ने बताया कि नकली पनीर बनाने की फैक्ट्री संचालित होने के मामले में विभाग की ओर से वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।