लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में शुक्रवार को पुलिस की पिटाई से 17 साल के लड़के की हुई मौत को लेकर कांग्रेस महासचिव और यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर निशाना साधा है| प्रियंका गांधी ने कहा,''ये निर्मम सरकार,शराब की दुकानों के बाहर सरकार ने खुद भीड़ लगवाकर रखी है लेकिन अगर कोई अपनी रोजी - रोटी चलाने के लिए अपना ठेला लगाता है तो उसको इतना पीटा जाता है कि उसकी मृत्यु हो जाती है। दवाई लेने जाने वालों को पीटा जाता है।
यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहा,''उप्र सरकार की आक्रामकता की नीति सरकार के पूरे सिस्टम में ऊपर से नीचे तक फैली हुई है। उन्नाव में एक सब्जी बेचने वाले युवक को पुलिस ने इतना पीटा कि उसकी मृत्यु हो गई। लखनऊ में अपने भाई की दवाई लेने जा रहे युवक की पुलिस ने पिटाई कर दी।
प्रियंका गांधी ने कहा,''शराब की दुकानों के बाहर सरकार ने खुद भीड़ लगवाकर रखी है लेकिन अगर कोई अपनी रोजी - रोटी चलाने के लिए अपना ठेला लगाता है तो उसको इतना पीटा जाता है कि उसकी मृत्यु हो जाती है। दवाई लेने जाने वालों को पीटा जाता है। निर्मम सरकार है ये।
बता दे कि ,''बता दे कि उन्नाव के कोरोना कर्फ्यू के दौरान सब्जी का ठेला लगाना एक लड़के को भारी पड़ गया। आरोप है कि पुलिस ने सब्जी विक्रेता को कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। उन्नाव में एक सब्ज़ी विक्रेता के परिवार का आरोप है कि पुलिस ने लॉकडाउन में सब्ज़ी बेचने के लिए विक्रेता की पिटाई की जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। घटना की जानकारी जब स्थानीय लोगों को हुई तो सैकड़ों की संख्या में लोग सड़क पर उतर आए। लोगों ने उन्नाव-लखनऊ हाईवे पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। पांच घंटे तक चले इस हंगामे के बाद एसपी ने आरोपी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। मामला बांगरमऊ कस्बे के मोहल्ला भटपुरी का है|
शुक्रवार को उन्नाव के एएसपी ने कहा,''लॉकडाउन का अनुपालन कराने के लिए एक व्यक्ति को थाने लाया गया, थाने में उसकी तबियत खराब हुई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। वादी की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली गई है। दो आरक्षी और एक होमगार्ड को नामजद किया गया है, तीनों को निलंबित कर दिया गया है|