मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

सुस्त कोविड-19 टीकाकरण अभियान पर मायावती ने चिंता जताई, कहा-दुनिया के मुकाबले में भारत में टीकाकरण की स्थिति काफी भयावह

लखनऊ: बसपा सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम मायावती ने शनिवार को देश में जारी कोविड टीकाकरण कार्यक्रम पर चिंता जताते हुए कहा कि दुनिया के मुकाबले भारत में कोविड टीकाकरण की जो स्थिति है वह काफी…

सुस्त कोविड-19 टीकाकरण अभियान पर मायावती ने चिंता जताई, कहा-दुनिया के मुकाबले में भारत में टीकाकरण की स्थिति काफी भयावह
सुस्त कोविड-19 टीकाकरण अभियान पर मायावती ने चिंता जताई, कहा-दुनिया के मुकाबले में भारत में टीकाकरण की स्थिति काफी भयावह | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: बसपा सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम मायावती ने शनिवार को देश में जारी कोविड टीकाकरण कार्यक्रम पर चिंता जताते हुए कहा कि दुनिया के मुकाबले भारत में कोविड टीकाकरण की जो स्थिति है वह काफी भयावह है। प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बसपा की यही मांग है कि केन्द्र और सभी राज्य सरकारें इस ओर जरूर ध्यान दें।



मायावती ने एक ट्वीट में कहा, 'घातक कोरोना प्रकोप से देश की जनता को बचाने के लिए दुनिया के मुकाबले में भारत में टीकाकरण (vaccination) की जो स्थिति है वह काफी भयावह, जबकि दूसरा टीका तो और भी कम लोगों को लग पाया है जो अति-गंभीर व चिन्ताजनक। केन्द्र व सभी राज्य सरकारें इस ओर जरूर ध्यान दें, बीएसपी की माँग।




इससे पहले मायावती ने कहा था,;;सरकारी दावे के अनुसार देश में कोरोना संक्रमण के केस कुछ कम हो रहे हैं जो थोड़ी राहत की बात है, लेकिन कोरोना से मौतों की संख्या बढ़ रही है। कारण चाहे कुछ भी हो किन्तु यह अति-विषम व अति-दुःखद स्थिति है जिससे मुक्ति के लिए हर स्तर पर सभी प्रकार के ईमानदार प्रयास बहुत जरूरी|




साथ ही, यूपी के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना बहुत तेजी से लोगों को संक्रमित कर उनकी जान ले रहा है। लोग जैसे-तैसे उनका दाह संस्कार करने को मजबूर हैं। ऐसे उजड़े गरीब व बेसहारा परिवारों की हर प्रकार की मदद के लिए सरकार को तुरन्त घोषणाओं से आगे बढ़कर सक्रिय होना चाहिए|



इससे पहले मायावती ने कहा था,'देश भर में कोरोना योद्धाओं के रूप में सम्मानित खासकर डाक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों की सेवाकाल के दौरान हो रही बीमारी व मृत्यू आदि के सम्बंध में सरकारों की घोर अनदेखी व उपेक्षा की खबरें अति-दुःखद। उनकी सुरक्षा आदि के बारे में सरकारों को पूरी तरह से गंभीर होने की सख्त जरूरत।



इसी प्रकार, यूपी में पंचायत चुनाव की ड्यूटी निभाने वाले शिक्षकों व अन्य सरकारी कर्मचारियों की कोरोना संक्रमण से मौत की शिकायतें आम हो रही हैं, लेकिन इनकी सही जाँच न होने के कारण इन्हें उचित सरकारी मदद भी नहीं मिल पा रही है, जो घोर अनुचित। सरकार इस पर तुरन्त ध्यान दे।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।