मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

UP Board 12th Exam Cancelled: उत्तर प्रदेश बोर्ड ने भी रद्द की 12वीं की परीक्षा

लखनऊ: यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं| उत्तर प्रदेश बोर्ड ने रद्द की 12वीं की परीक्षा| सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा हुई बैठक के बाद ये फैसला लिया गया| इस बैठक में…

UP Board 12th Exam Cancelled: उत्तर प्रदेश बोर्ड ने भी रद्द की 12वीं की परीक्षा
UP Board 12th Exam Cancelled: उत्तर प्रदेश बोर्ड ने भी रद्द की 12वीं की परीक्षा | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं| उत्तर प्रदेश बोर्ड ने रद्द की 12वीं की परीक्षा|  सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा हुई बैठक के बाद ये फैसला लिया गया| इस बैठक में शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी भी शामिल हुए थे| बैठक के बाद डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने इसका ऐलान किया|



सीबीएसई द्वारा 12वीं की परीक्षा रद्द किये जाने के बाद विभिन्‍न राज्‍यों ने इंटरमीडिएट परीक्षाएं रद्द कर दी हैं| उत्‍तर प्रदेश में हर साल लाखों की संख्‍या में छात्र 12वीं की परीक्षा में शामिल होते हैं| ऐसे में कोरोना संक्रमण के बीच छात्रों की सेहत को देखते हुए माध्‍यमिक शिक्षा परिषद, उत्‍तर प्रदेश ने यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा को रद्द कर दिया| यूपी बोर्ड 12वीं में इस बार 26,09,501 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। बता दें कियूपी बोर्ड 10वीं ( हाईस्कूल ) की परीक्षा पहले की रद्द हो चुकी है। 



उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा,''राज्य सरकार ने यूपी बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा रद्द कर दिया है|उन्होंने कहा,''12वीं कक्षा के लिए 10वीं और 11वीं के अंक के औसत का अंकन अंकपत्र में होगा। अगर 11वीं की परीक्षा नहीं दी होगी तो जो 12वीं में जो प्री बोर्ड हुआ है उसे जोड़कर अंकन होगा। 11वीं के अंक नहीं हैं तो 10वीं और प्री बोर्ड का अंक फिर जुड़ेगा|



दिनेश शर्मा ने कहा,''दोनो नहीं है तो सामान्य प्रमोशन की बात करेंगे। अगर विद्यार्थी अपने अंक बढ़ाना चाहता है तो उसके पास विकल्प होगा कि एक, दो, तीन या सभी में परीक्षा देकर अपना अंक बढ़वा सकता है। ये विशेष छूट हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को होगी|



सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा,'कोविड महामारी की वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा हमारी शीर्ष प्राथमिकता है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से UPGovt ने निर्णय लिया है कि वर्तमान शैक्षिक सत्र में माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा।




सूचना विभाग के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने बताया कि यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा भी रद्द कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इस सिलसिले में की गई बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में प्रदेश के माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा मंत्री उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी शामिल थे। यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा के लिए 26 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया था। 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।