मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

भाजपा ने किसानों, युवाओं के भविष्य को रौंदा: अखिलेश का योगी पर वार, कहा- CM के पास गिनाने को अपना एक काम नहीं

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा ऐसा राजनीतिक दल है जो सिर्फ चुनाव लड़ता है, विकास तथा जनहित से उसका तनिक भी लेना देना नहीं है। भाजप…

भाजपा ने किसानों, युवाओं के भविष्य को रौंदा: अखिलेश का योगी पर वार, कहा- CM के पास गिनाने को अपना एक काम नहीं
भाजपा ने किसानों, युवाओं के भविष्य को रौंदा: अखिलेश का योगी पर वार, कहा- CM के पास गिनाने को अपना एक काम नहीं | फ़ोटो: TVL News

 नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा ऐसा राजनीतिक दल है जो सिर्फ चुनाव लड़ता है, विकास तथा जनहित से उसका तनिक भी लेना देना नहीं है। भाजपा की रणनीति चुनाव को जटिल बनाने और सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कर चुनाव की निष्पक्षता को प्रभावित करने की है। लोकतंत्र में भाजपा का आचरण हर तरह से अमर्यादित और लोकलाज से परे है। 



उन्होंने कहा,''भाजपा ने किसानों, नौजवानों के भविष्य को रौंदने का काम किया है। वह भ्रमजाल फैलाने में माहिर है। विकास समाजवादी सरकार ने किया, भाजपा बिना कुछ काम किए अपने झूठे दावे कर रही है। मुख्यमंत्री जी के पास गिनाने को अपना एक काम नहीं है। उनके रिपोर्ट कार्ड में ध्वस्त कानून व्यवस्था, महिलाओं के साथ दुष्कर्म की बढ़ती घटनाएं, स्वास्थ्य क्षेत्र की बदहाली, शिक्षा में अव्यवस्था, महंगाई और भ्रष्टाचार है। नीति आयोग भाजपा सरकार को कई क्षेत्रों में फिसड्डी घोषित किया है।



अखिलेश यादव ने कहा है कि,''इसमें दो राय नहीं कि सन् 2022 का विधानसभा चुनाव लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। संवैधानिक संस्थाओं को ??ाजपा सरकार ने जानबूझकर कमजोर किया है। समाजवादी सरकार ने बुनियादी ढांचों के विस्तार देने का काम किया। भाजपा सरकार झूठे विज्ञापनों में कभी चीन, कभी कलकत्ता के दृश्य दिखाकर अपनी वाहवाही की है। 



उन्होंने कहा,''भाजपा की रैलियों में सरकारी साधनों का पूरी तरह दुरुपयोग करने के बाद भी समाजवादी विजय रथ यात्रा का भाजपा मुकाबला नहीं कर सकी। सपा की सफल रैलियों से डरी भाजपा अब साजिशों में जुट गई है। एक समाजवादी रथ छह भाजपाई रथों पर भारी पड़ गया है। जनता का प्रबल समर्थन समाजवादी पार्टी को मिला है। 



अखिलेश यादव ने कहा,''अब समाजवादी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों सभी की जिम्मेदारी है कि बिना समय गंवाएं घर-घर दर-दर पर समाजवादी पार्टी के लिए दस्तक दें। समाजवादी प्रत्येक से निवेदन करेंगे कि 2022 का चुनाव लोकतंत्र के साथ विकास के लिए भी हो रहा है। समाजवादी पार्टी की जीत से ही खुशहाली और समृद्धि के रास्ते खुलेंगे।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।